न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चे के अकेले रहने की आदत रोक सकती है उसका विकास, इस तरह जगाए उनमें सोशल स्किल

बच्चों के अकेले रहने की यह आदत उनके मानसिक विकास पर बुरा असर डालती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 06 Sep 2018 3:01:21

बच्चे के अकेले रहने की आदत रोक सकती है उसका विकास, इस तरह जगाए उनमें सोशल स्किल

पहले का समय बहुत खुशनुमा माना जाता था क्योंकि ज्यादातर लोग ज्वाइंट फैमली में रहते थे। लेकिन आजकल के समय में अधिकतर एकल परिवार ही देखने को मिलते हैं, जिसमें माता-पिता और बच्चा ही होता हैं। माता-पिता के कामकाजी होने की वजह से बच्चा अकेलापन महसूस करता हैं और यह उसकी आदत बन जाती हैं। बच्चों के अकेले रहने की यह आदत उनके मानसिक विकास पर बुरा असर डालती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए टिप्स लेकर आए हैं कि किस तरह अपने बच्चों के सोशल स्किल को विकसित किया जाए। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

* परवरिश में बदलाव लाएं

बच्चों की हर जरूरत के समय उनके लिए मानसिक और शारीरिक रूम से उपलब्ध रहें परंतु उन्हें थोड़ा पर्सनल स्पेस भी दें। हमेशा उनके साथ साए की तरह ना रहें क्यों कि बच्चे जैसे-जैसे बड़े होते हैं वैसे-वैसे उनके व्यवहार में बदलाव आता है। आप 3 साल के और 13 साल के बच्चों के साथ एक समान व्यवहार नहीं कर सकतें। जैसे-जैसे बच्चों के व्यवहार में बदलाव आने लगे, उसके अनुरूप उनके साथ अपने संबंधों में बदलाव लाएं।

* बच्चों से बातें करें

जब आपका बच्चा काफी छोटा हो, तब से ही उसे उसके नाम से बुलाना शुरू करें। उससे बातें करते रहें। उसके आस-पास की हर चीज के बारे में उसे बताती रहें। जब वह किसी खिलौने से खेल रहा हो तो खिलौने का नाम पूछें, खिलौना किस रंग का है, उसकी क्या खूबी है जैसी बातें पूछती रहें। उसे नए-नए ढंग से खेलना सिखाएं। इससे बच्चा एकांत में खेलने की आदत से बाहर निकल पाएगा।

child habit of sitting alone,child care tips

* बच्चे को लोगों से मिलवाएं

हर रविवार कोशिश करें कि बच्चा किसी नए रिश्तेदार या पड़ोसी से मिले। पार्टी इत्यादि में छोटा बच्चा एक साथ बहुत से नए लोगों को देख कर घबरा जाता है। यदि आप अपने खास लोगों और उनके बच्चों से उसे समय-समय मिलवाती रहेंगी तो बच्चा जैसे-जैसे बड़ा होगा, इन रिश्तों में अधिक से अधिक घुल-मिल कर रहाना सिख जाएगा।

* दूसरे बच्चों के साथ खेलने दें

अपने बच्चे की अपने आस-पास या स्कूल से दूसरे बच्चों के साथ घुलने-मिलने में मदद करें ताकि वह सहयोग के साथ-साथ सांझेदारी की शक्ति को भी समझ सके। जब बच्चे खेलते हैं तो एक-दूसरे से बात करते हैं, आपस में घुलते-मिलते हैं। इससे सहयोग की भावना और आत्मीयता बढ़ती है। उनका दृष्टिकोण विकसित होता है और वे दूसरों की समस्याओं को समझते हैं।

* गैजेट्स के साथ कम समय बिताने दें

गैजेट्स अधिक इस्तेमाल करने से बच्चों का अपने परिवार से संपर्क कट जाता है। मस्तिष्क में तनाव का स्तर बढ़ने लगता है, जिससे व्यवहार थोड़ा आक्रामक हो जाता है। इससे सामाजिक,भावनात्मक और ध्यान केंद्रित करने की समस्या पैदा हो जाती है। स्क्रीन को लगातार देखने से इंटर्नल क्लॉक गड़बड़ा जाता है। बच्चों को गैजेट्स का इस्तेमाल कम करने दें क्योंकि इनके साथ अधिक समय बिताने से उन्हें खुद से जुड़ने और दूसरों से संबंध बनाने में समस्या पैदा हो सकती है। बच्चों को दिन में सिर्फ 2 घंटे ही टीवी देखने दें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
ट्रंप ने CNN समेत 3 मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस से बैन करने का किया ऐलान, बोले- और भी हो सकते हैं नाम
ट्रंप ने CNN समेत 3 मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस से बैन करने का किया ऐलान, बोले- और भी हो सकते हैं नाम
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर