न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टिप्स : प्याज काटते समय कैसे बचे आंसुओं से

प्याज के पकौड़े हो या पराठें खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते है। पर मुसीबत तब हो जाती है जब किसी को प्याज काटने पड़ते है। सभी जानते है प्याज काटना इतना आसान नहीं होता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 29 Oct 2017 8:19:51

टिप्स : प्याज काटते समय कैसे बचे आंसुओं से

प्याज के पकौड़े हो या पराठें खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते है। पर मुसीबत तब हो जाती है जब किसी को प्याज काटने पड़ते है। सभी जानते है प्याज काटना इतना आसान नहीं होता है। अगर आप खाना खाने और पकाने के शौकीन हैं लेकिन प्याज़ है कि हर बार आपके किचन में जाते ही आपको रुला देती है। प्याज काटने के दौरान एक केमिकल री-एक्शन होता है और गैस निकलती है। जब ये गैस पानी के संपर्क में आती है तो एसिड बनता है। इसी वजह से हमारी आंखों में जलन होने लगती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कुछ तरीके जिनसे प्याज़ काटते हुए आपको रोना नहीं पड़ेगा।

* प्याज़ को काटने से पहले उसे फ्रीज़र में 10-15 मिनट तक ठंडा होने दें इससे हवा में मिलने वाले एसिड एंजाइम की मात्रा कम हो जाती है और इसके स्वाद पर असर भी नहीं पड़ता है। कुछ फ़ूड एक्सपर्ट्स की मानें तो यह प्याज से होने वाली जलन और आंसुओं को कम करने का सबसे कारगर तरीका है।

* आप जिस जगह प्याज काट रहे हों वहां मोमबत्ती या लैंप जला लें। ऐसा करने से प्याज से निकलने वाली गैस कैंडल या लैंप की ओर चली जाएगी और आपकी आंखों तक नहीं पहुंचेगी।

* मुंह से सांस लेने से प्याज़ से निकलने वाले तत्व नाक की अंदरुनी परत तक पहुंच नहीं पाएंगे। बस ध्यान रखिए कि प्याज़ काटते हुए आपकी जीभ थोड़ी बाहर निकली रहे। इस तरह गैस लार के साथ मिलकर पूरी तरह से केमिकल रिएक्शन की प्रक्रिया पूरी कर लेगी और आपके नाक और आंखों में नहीं जा सकेगी।

onion cutting,household tips,tears

* विनेगर जैसे एसिड्स प्याज़ से उत्पादित एसिड को बेअसर कर देते हैं। इसलिए प्याज़ की वजह से निकलनेवाले आंसुओं से बचने के लिए एक कटोरी पानी लेकर उसमें नमक औऱ थोड़ा विनेगर(सिरका) मिलाइए और प्याज़ को छीलकर इनमें डुबाएं और फिर काटें। आप चाहें तो प्याज़ काटने से पहले इसे चॉपिंग बोर्ड पर छिड़क भी सकते हैं। जिसका नतीज़ा भी विनेगार वाले पानी में डुबोने जैसा ही होगा।

* प्याज़ काटते वक़्त मिंट गम चबाएँ। यह आपकी मुँह को चलाता रहेगा और आप कम आँसू बहाएँगे। आप ब्रेड का टुकड़ा भी मुंह में रख सकते है। ऐसा कहते हैं कि इसे चबाने से प्याज़ काटते समय आंसू नहीं आते। ब्रेड को एकदम धीरे धीरे चबाएँ | आपके मुँह में पानी आएगा, जिससे थोड़ी दिक्कत होगी लेकिन आँखों से पानी नहीं निकलेगा।

* प्याज काटते वक्त आप सीटी भी बजा सकते हैं। ऐसा करने से प्याज से निकलने वाली गैस आपकी आंखों में नहीं जाएगी।

* गरम केतली या गरम पैन के पानी से आपको मदद मिल सकती है। भाप प्याज़ से वाष्प बाहर निकाल कर उसके एसिड को निष्क्रिय कर देती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही,  ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही, ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें