न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन में घर की सफाई से करें टाइमपास, आसानी से होगी जर्म फ्री क्लीनिंग

इसीलिए हम आपको घर को जर्म फ्री क्लीनिंग और कोरोनावायरस से बचाने के लिए कुछ टिप्स बताएंगे।

Posts by : Priyanka | Updated on: Sat, 04 Apr 2020 6:29:18

लॉकडाउन में घर की सफाई से करें टाइमपास,  आसानी से होगी जर्म फ्री क्लीनिंग

घर में फर्श, दीवारों, सिरैमिक टाइल फ्लोर्स, सीढि़यों व सीढि़यों की रेलिंग, फर्नीचर आदि पर जानेअनजाने दागधब्बे पड़ ही जाते हैं। मगर इन के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं। बाजार में भी और घर में भी ऐसा बहुत सा सामान उपलब्ध रहता है, जिस से इन दागधब्बों से छुटकारा पाया जा सकता है।कोरोनावायरस के बढ़ते केस लोगों के दिल में डर बढा रहे हैं, जबकि सरकार लोगों को इन सबसे बचने के लिए घर पर रहने की सलाह दे रहे हैं। ऐसे में घर की साफ सफाई और जरूरी हो गई है। इसीलिए हम आपको घर को जर्म फ्री क्लीनिंग और कोरोनावायरस से बचाने के लिए कुछ टिप्स बताएंगे।

cleaning tips,household tips,coronavirus in india,house cleaning tips

डस्टिंग के बाद वैक्यूम करें

अकसर लोग सफाई करते समय सिर्फ डस्टिंग कर के ही संतुष्ट हो जाते हैं। उन्हें लगता है कि उनका घर साफ हो चुका है। लेकिन बता दें कि डस्टिंग करने के बाद अपने घर को वैक्यूम क्लीनर से जरूर साफ करें। क्योंकि डस्टिंग करने से धूल मिट्टी फ्लोर पर ही रह जाती है। जिससे कई तरह की बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। अमेरिकन कॉलेज ऑफ एलर्जी, अस्थमा एंड इम्म्युनोलॉजी के अनुसार डस्ट से एलर्जी होती जिसमें खुजली, छींके, खांसी होने के साथ अस्थमा का अटैक भी आ सकता है।

जालों से करें शुरुआत

अक्सर घर में मकड़ियों के जाले होते हैं। घर की सफाई करने से पहले इन जालों को हटाना जरूरी है, नहीं तो बाद में घर फिर से गंदा हो जाएगा। आप मकड़ी के जाले हटाने वाले ब्रश का प्रयोग कर सकते हैं।

चमक रहे बरकरार

दीवारों और सीढि़यों की रेलिंग की चमक को बरकरार रखने के लिए बाजार में उपलब्ध मिस्टर क्लीन मैजिक इरेजर को पानी से गीला कर निशान वाले स्थान पर हलके हाथों से धीरेधीरे गोलाई में घुमाते हुए रगड़ने से दागधब्बे कुछ ही मिनटों में छूट जाते हैं। यदि दाग जिद्दी हैं तो जरा रुकिए। इस स्थान को सूखने दीजिए, फिर यही प्रक्रिया दोहराइए। दाग चले जाएंगे।

cleaning tips,household tips,coronavirus in india,house cleaning tips

फफूंदी पर ध्यान दें

फफूंदी कई प्रकार की होती हैं। एक्सपर्ट की मानें तो फफूंदी साफ करते समय कई बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है। नेशनल पब्लिक हेल्थ इंस्टिट्यूट के अनुसार फफूंदी के कारण लोग अस्थमा के शिकार भी हो सकते हैं। एक्सपर्ट बताते हैं कि फफूंदी को गर्म पानी के साथ डिटर्जेंट से साफ करना चाहिए। फफूंदी को पूरी तरह खत्म करने के लिए साफ करने के बाद डिसइंफेक्टेड जरूर डालें।

बैडरूम में ताजगी

बैडरूम में ताजगी लाने के लिए कंबल पर थोड़ा सा बेकिंग सोडा बुरक दें। फिर उसे जोरजोर से झाड़ दें। बदबू भी दूर हो जाएगी। फ्रिज में रखी चीजें देर तक ताजा बनी रहें, इस के लिए एक डब्बी में बेकिंग सोडा डाल कर उसे फ्रिज में रख दें। उन की ताजगी बनी रहेगी। इसी तरह कुकिंग रेंज, माइक्रोवेव ओवन, चिमनी आदि पर भी बेकिंग सोडा मिले पानी में भीगे कपड़े को इन पर मलने से इन की गंदगी से छुटकारा पाया जा सकता है। सिंक को भी बेकिंग सोडे से चमकाया जा सकता है। डस्टबिन की चमक बरकरार रखनी हो तो भी इसे आजमाना न भूलें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

शहबाज के सामने PM मोदी ने आतंकवाद पर साधा निशाना, बोले- जड़ से खत्म करना होगा पूरा नेटवर्क
शहबाज के सामने PM मोदी ने आतंकवाद पर साधा निशाना, बोले- जड़ से खत्म करना होगा पूरा नेटवर्क
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
बुध के राशि बदलते ही चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, 7 सितंबर से होगा बड़ा फायदा
बुध के राशि बदलते ही चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, 7 सितंबर से होगा बड़ा फायदा
शादी के 5 महीने बाद ही टूटा बादशाह का रिश्ता, ईशा रिखी से तलाक का किया ऐलान
शादी के 5 महीने बाद ही टूटा बादशाह का रिश्ता, ईशा रिखी से तलाक का किया ऐलान
केशव मौर्य बोले- CM पद का फैसला संगठन करेगा, योगी जी के साथ मिलकर 2027 का चुनाव लड़ेंगे
केशव मौर्य बोले- CM पद का फैसला संगठन करेगा, योगी जी के साथ मिलकर 2027 का चुनाव लड़ेंगे
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
‘मिर्जापुर द मूवी’ की रिलीज से पहले बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग में 23 हजार से ज्यादा टिकट बिके
‘मिर्जापुर द मूवी’ की रिलीज से पहले बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग में 23 हजार से ज्यादा टिकट बिके
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन