न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जीतना चाहते है बच्चों का दिल, घुमाने के लिए लेकर जाए अफ्रीका के ये सफारी पार्क

हम आपको अफ्रिका के मशहूर सफारी पार्क की जानकारी देने जा रहे हैं क्योंकि बच्चों के लिए इससे बेस्ट जगह हो ही नहीं सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 20 Feb 2019 3:26:32

जीतना चाहते है बच्चों का दिल, घुमाने के लिए लेकर जाए अफ्रीका के ये सफारी पार्क

अक्सर देखा गया है कि घूमने के लिए लोग अपने मनमुताबिक जगहों का चुनाव करते हैं और बच्चों की पसंद को अनदेखा कर देते हैं। ऐसे में बच्चों को नाराज होना लाजमी हैं। ऐसे में आपको चाहिए कि बच्चों को खुश करने के लिए इस बार घूमने के लिए बच्चों की पसंदीदा जगह जाया जाए। इसलिए आज हम आपको अफ्रिका के मशहूर सफारी पार्क की जानकारी देने जा रहे हैं क्योंकि बच्चों के लिए इससे बेस्ट जगह हो ही नहीं सकती हैं। तो आइये जानते है अफ्रीका के इन सफारी पार्क के बारे में।

* कीडेपो वैली नेशनल पार्क, युगांडा

युगांडा का ये सफारी पार्क अपने शानदार लैंडस्केप और वाइल्ड बफैलो के लिए जाना जाता है। विशाल पहाड़ों से घिरा हुआ ये पार्क अफ्रीका के खूबसूरत सफारी पार्क्स में से एक है। सूडान और केन्या की बॉर्डर पर स्थित ये पार्क यहां के पूर्व राष्ट्रपति ईदी अमीन के खेल का मैदान भी रहा है, वे अक्सर यहां आया करते थे।

safari parks,safari parks in africa,africa

* नगोरोंगोरो क्रेटर कंज़रवेशन एरिया, तंजानिया

तंजानिया का ये सफारी पार्क 5 बड़े जानवरों हाथी, शेर, भैंस, राइनो और तेंदुआ के लिए जाना जाता है। इसे ’लॉस्ट वर्ल्ड’ के नाम से भी जाना जाता है। ये पार्क वाइल्ड एनिमल्स के लिए धरती पर सबसे अच्छी जगह है। यहां सुबह के दौरान आप आसानी से हाथी, राइनो, भैंस, शेर और तेंदुए को घूमते हुए देख सकते हैं। यदि आप सफारी पार्क का मजा पहली बार ले रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा ऑप्शन है।

* साई मारा नेशनल रिजर्व, केन्या

केन्या का ये सफारी पार्क बड़ी जंगली बिल्लियों के लिए फेमस है। हर साल प्रवास के दौरान लगभग 2.5 मिलियन जानवर तंजानिया से लगभग 2 हजार किलोमीटर चल कर यहां आते हैं। मसाई मारा को धरती पर वन्यजीवों का गढ़ माना गया है। यहां आप खुली हवा में घूमते हुए जानवरों को काफी करीब से देख सकते हैं।

safari parks,safari parks in africa,africa

* सेंट्रल कालाहरी गेम रिजर्व, बोत्सवाना

बोत्सवाना का ये सफारी पार्क यहां के रेगिस्तानी जंगलों और कालाहारी शेर के लिए दुनिया भर में मशहूर है। ये दुनिया में कालाहारी शेरों का इकलौता गढ़ है। एक रिसर्च के दौरान ये बात सामने आई थी कि लगभग 30 हजार सालों से कालाहारी शेर यहां रह रहे हैं। यहां कई ऐसी लॉज हैं जो आपको सफारी में घूमने के लिए 4 व्हीलर सर्विस देती है। आप यहां अपने कैंप में शेरों की दहाड़ को भी बहुत आसानी से सुन सकते हैं।

* एतोशा नेशनल पार्क, नमीबिया

नमीबिया के इस सफारी पार्क में आप चीतों को खेलते हुए काफी नजदीक से देख सकते हैं। पार्क के दायरे में आने वाली 22 हजार स्क्वेयर फीट की झील की वजह से इसका नाम एतोशा पड़ा। स्थानीय भाषा में एतोशा का मतलब होता है, ’ग्रेट व्हाइट प्लेस’। एतोशा पांच बड़े जानवरों के अलावा चिंकारा और हिरण के लिए भी जाना जाता है। यहां पक्षियों की 300 से भी ज्यादा प्रजातियों के झुंड आपको देखने को मिलेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका