न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर मुंह की दुर्गन्ध से है परेशान तो इन घरेलू उपचारों से होगा फायदा

चाहे इंसान कितना भी अच्छे कपडे पहन लें या तैयार हो जाये लेकिन बात करते वक़्त मुंह से आती बदबू उसके लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 19 Dec 2017 2:40:04

अगर मुंह की दुर्गन्ध से है परेशान तो इन घरेलू उपचारों से होगा फायदा

चाहे इंसान कितना भी अच्छे कपडे पहन लें या तैयार हो जाये लेकिन बात करते वक़्त मुंह से आती बदबू उसके लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं। मुंह की दुर्गन्ध एक अच्छी इमेज को खराब कर देती हैं। कभी – कभी मुंह की बदबू की वजह से ही कई जगह पर शर्मिंदा भी होना पड़ता है। इसके लिए खानपान के साथ कुछ बीमारियाँ भी इसका कारण होती हैं। हमें जितना जल्दी हो सकें इसका इलाज करना चाहिए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं मुंह की दुर्गन्ध को दूर करने के घरेलू उपायों (Mouth Odor Treatment)के बारे में।

* मुंह से दुर्गन्ध आने पर जामुन के पत्ते तथा तुलसी के पत्तो का प्रयोग किया जा सकता है। 4 या 5 जामुन के हरे पत्ते तथा 3 या चार तुलसी के पत्तो को ले। इन दोनों को मुंह में डालकर धीरे – धीरे चबाये। आपके मुंह से बदबू नही आएगी।

* मसूड़ों की बीमारी, शरीर में जिंक की कमी या डाइबिटीज के कारण मुंह से बदबू आ सकती है। इसके लिए जिंक से भरपूर चीजें खाएं और मुंह को साफ रखने के लिए समय-समय पर कुल्ला करते रहें।

* अधिक मसालेदार खाना, प्याज, लहसुन, अदरक, लौंग, काली मिर्च का सेवन मुंह की बदबू का कारण बन सकता है। इनका प्रयोग कम करें और जब भी करें तब कुल्ला या ब्रश करके मुंह को साफ रखें।

* मुंह से दुर्गन्ध आने पर दांतों की अच्छे से सफाई करनी चाहिए। मुंह की बदबू को दूर करने के लिए नीम की दातुन करना चाहिए। मुंह की बदबू को दूर करने के लिए बबूल की दातुन को भी किया जा सकता है।

tips to remove mouth smell,bad breath,mouth odour,fresh breath,mouth smell solution,cure for mouth odour,mouth odor treatment,Health tips,hygiene life

* पाचनक्रिया के खराब होने के कारण मुंह से दुर्गंध आती हो तो भोजन करने के बाद दोनों समय आधा चम्मच सौंफ चबायें। इससे मुंह की बदबू दूर होती है और बैठी हुई आवाज खुल जाती है।

* जटामासी, कूट, सौंफ, नरकचूर, बड़ी इलायची, सफेद जीरा और बालछड़ को 10-10 ग्राम की मात्रा में लेकर पीसकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण में 70 ग्राम खांड मिलाकर रोजाना सुबह-शाम 5-5 ग्राम की मात्रा में पानी के साथ खाने से मुंह की बदबू व मुंह में लार का आना बंद हो जाता है।

* ग्रीन टी के इस्तेमाल से मुंह की बदबू को कम किया जा सकता है। इसमें एंटीबैक्टिरियल कंपोनेंट होते हैं जिससे दुर्गंध दूर होती है।

* पानी पीने से मुंह फ्रेश बना रहता है और दांत में फंसे खाने के तत्व निकल जाते हैं। जिससे मुंह में खाना सड़ता नहीं है। मुंह बार-बार साफ होता रहता है जिससे दुर्गंध नहीं आती है।

* तुलसी की पत्ती चबाने से भी मुंह की बदबू दूर हो जाती है। साथ ही मुंह में अगर कोई घाव है तो तुलसी उसके लिए भी फायदेमंद है।

* मुंह में लौंग रखकर चूसने से बदबू तो कम होती है ही साथ ही दांतों के दर्द में भी ये रामबाण उपाय है। सौंफ चबाने से भी मुंह की दुंर्गंध दूर हो जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?