न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये 5 चीज़े लिवर को पहुंचा सकती हैं नुकसान

जानते हैं कौन सी आदतें आपके लीवर के स्वास्थ्य के लिए खतरा होती हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 30 Nov 2017 7:41:49

ये 5 चीज़े लिवर को पहुंचा सकती हैं नुकसान

लिवर हमारे शरीर के मुख्य अंगों में से एक है। यह शरीर में मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकालने का काम करता है। यदि आपका लीवर ठीक प्रकार से कार्य नहीं कर पा रहा है तो समझिये कि खतरे की घंटी बज चुकी है। लीवर की खराबी के लक्षणों को अनदेखा करना बड़ा ही मुश्किल है और फिर भी हम उसे जाने अंजाने अनदेखा कर ही देते हैं। लोगों को लगता है कि सिर्फ शराब पीने से ही लीवर खराब होता है। वे लोग जो सोचते हैं कि वे शराब नहीं पीते तो उनका लीवर कभी खराब नहीं हो सकता तो वे बिल्कुल गलत हैं। आइये जानते हैं कौन सी आदतें आपके लीवर के स्वास्थ्य के लिए खतरा होती हैं।

* अक्सर शराब पीने की आदत : शराब सबसे अधिक हमारे लीवर का दुश्मन है। शराब के सेवन से पहले लीवर फूलता है, फिर संकुचित होता है। फिर ऐसा घटता है कि कद में छोटा हो जाता है। कार्य करने योग्य नहीं रहता। शराब लीवर के लिए धीमा ज़हर होता है। अक्सर लंबे वक्त तक अधिक मात्रा में शराब पीने वाले लोगों का लीवर फेल हो जाता है। इसलिए अगर आप शराब पीते हैं तो बहुत कम मात्रा में पियें।

adverse effect on liver,liver care,healthy benefits,Health tips

* नींद की कमी : नींद की कमी होने पर हमारे शरीर पर ऐसे प्रभाव पड़ते हैं जिसके बारे में हमें जानकारी नहीं होती। इसी अभाव के कारण हमारे लीवर को क्षति पहुंचती है। लीवर के साथ साथ शरीर के सभी अंगो को ठीक रखने के लिए हमें कम से कम आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए।

* दवाओं का अधिक इस्तेमाल : कुछ निश्चित दवाओं का अधिक इस्तेमाल आपके लीवर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। अक्सर लोगों को छोटे मोटे दर्द में बिना डॉक्टर की सलाह लिए पेन किलर खाने की आदत होती है। पेन किलर खतरनाक रूप से लीवर और किडनी को नुकसान पंहुचा सकती है। इसके अलावा, लोग फिट रहने और वजन कम करने के लिए अलग अलग तरह के आकर्षक विज्ञापनों से देखकर दवाएं ले लेते हैं। इन दवाओं के सेवन से लीवर को नुकसान होता है।

* मोटापा : अधिक खाने से शरीर में फैट होने लगता है। यह स्टोरिंग सेल से बाहर आकर लीवर में जमा होने लगते हैं। जिससे लीवर के डैमेज का खतरा बढने लगता है लीवर में फैट होने से हार्ट और कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए हमें आहार और एक्सरसाइज पर जरुर ध्यान देना चाहिए।

* ज्यादा प्रोटीन भी है नुकसानदेह : शोध कहते हैं कि अधिक मात्रा में प्रोटीन का सेवन बहुत लिहाज से शरीर के लिए नुकसानदेह है। पर्याप्त कार्बोहाइड्रेट के बिना ज्यादा प्रोटीन का सेवन लिवर से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकता है। इसलिए अच्छा होगा कि मीट और अंडे के साथ सब्जियां और स्टार्च से भरपूर फूड भी लें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका