न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

धूम्रपान से फेफड़ों के कैंसर के अलावा इन बीमारियों से भी हो सकता है सामना

हम जानते हैं कि धूम्रपान या सिगरेट पीने से हमें ऐसे रोग लगते हैं जिसका इलाज करना मुश्किल हो जाता है,

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 24 Nov 2017 2:42:48

धूम्रपान से फेफड़ों के कैंसर के अलावा इन बीमारियों से भी हो सकता है सामना

अगर हम धूम्रपान या सिगरेट पीने की बात करते हैं, तो हम सभी जानते है कि धूम्रपान हमारी सेहत के लिए कितना ही खतरनाक होता है, इससे हमारे फेफड़ों में कैंसर और ह्रदय की बीमारी होती है। हम जानते हैं कि धूम्रपान या सिगरेट पीने से हमें ऐसे रोग लगते हैं जिसका इलाज करना मुश्किल हो जाता है, लेकिन फिर भी हम अपने आप को धूम्रपान से दूर नहीं कर सकते। धूम्रपान करने सेहत के लिए बहुत हानिकारक है, इसके पैकेट पर भी यही लिखा होता है। फिर भी हम धूम्रपान करते हैं। अमेरिकी सरकार की एक रिपोर्ट में यह बताया गया है कि धूम्रपान से न केवल फेफड़ों का कैंसर होता है बल्कि इसके कारण अंधापन, डायबिटीज, लीवर का कैंसर और पौरूष में कमी जैसी बीमारियां भी होने लगती हैं। आइये जानते हैं यह और किस तरह हानिकारक हैं।

smoking,health problems,healthy living,Health tips

* कैंसर का रोग : धूम्रपान करने या सिगरेट पीने से इसका सीधा असर हमारे फेफड़ों पर पड़ता है, जिसके कारण हमें फेफड़ों में कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का सामना करना पड़ता है, जिससे लोगों की अक्सर मृत्यु हो जाती है।

* पाचन तंत्र खराब हो जाता है
: धूम्रपान करने से पेट और आंतों पर अपरिवर्तनीय प्रभाव पड़ता है। सिगरेट में मौजूद कठोर जहर पेट के अस्तर को क्षतिग्रस्त कर देता है और पाचन एंजाइमों को ठीक से काम नहीं करने देता। तभी तो धूम्रपान करने वालों का पेट सही नहीं रहता।

* डीहाइड्रेशन : स्मोकर्स को आम आदमी के मुकाबले 2 लीटर पानी अधिक पीना चाहिये। धूम्रपान से शरीर अंदर से सूख जाता है जिसके लक्षणों में रूखी त्वचा, सूखे होठ और मूत्र संक्रमण होते हैं।

* मोतियाबिंद की समस्या : अमेरिकी इकाई सर्जन जनरल की रिपोर्ट की मानें तो धूम्रपान से आंखों की कई समस्यायें हो सकती हैं, इसमें मोतियाबिंद भी है। धूम्रपान के जरिये तंबाकू के संपर्क में आने वाले लोगों में दूसरों के मुकाबले मोतियाबिंद होने का खतरा अधिक होता है। इसी तरह न्यूक्लियर और पोस्टियर पोलर किस्म के कैटरेक्ट भी इन्हीं लोगों को छोटी उम्र से ही होने लगते हैं।

* उर्जा को घटाता है : कई स्मोकर्स यह बोलते हैं कि उन्हें रात की शिफ्ट में काम करने के लिये सिगरेट से एनर्जी मिल जाती है जिससे वे और मन लगा कर काम करते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि धूम्रपान फेफडो़ की क्षमता को कम कर के शरीर की उर्जा को कम कर देता है।

* त्वचा रोग : जब हम धूम्रपान करते हैं तब इसका असर हमारी सेहत पर पड़ता है। धूम्रपान करने से हमारी त्वचा पर झुरियां पड़ जाती है, जिसके कारण हम उम्र से पहले ही बूढ़े हो जाते हैं। इससे हमारे होठों के साथ-साथ हमारा चेहरा भी काला पड़ जाता है और हमारे रक्त के प्रवाह में समस्या पैदा हो जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?