न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दी जुकाम से बचने के आसान घरेलू उपाय और देसी नुस्खे

सर्दी के मौसम में जुखाम और भी भयंकर हो जाता है, इस लिए हमें इस बीमारी का इलाज समय रहते कर लेना चाहिए ताकि हम इससे होने वाले नुकसान से बच सके।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Dec 2017 3:56:22

सर्दी जुकाम से बचने के आसान घरेलू उपाय और देसी नुस्खे

हमारे देश में हर तीन महीने पर मौसम बदल जाता है। जो लोग मौसम के अनरुप अपना और अपने परिवार का ख्याल रखते हैं उनके निकट बीमारियां कभी भी नहीं आती है, लेकिन जो लोग इसमें लापरवाही बरतते हैं उन्हें सर्दियों में कई बीमारियों से रुबरु होना पड़ता है। इस बदलते हुए मौसम में लोग कई बीमारियों के चपेट में आ जाते हैं। सर्दी जुकाम वैसे तो आम सी बीमारी ही है पर अगर इसका इलाज सही तरीके और सही समय पर ना किया जाये तो यह रोग ख़तरनाक रूप भी ले सकता है। जुकाम अपने साथ और भी कई प्रकार की परेशानियों का कारण बन सकता है जैसे की बलगम, सिर दर्द और बदन दर्द आदि। सर्दी के मौसम में जुखाम और भी भयंकर हो जाता है, इस लिए हमें इस बीमारी का इलाज समय रहते कर लेना चाहिए ताकि हम इससे होने वाले नुकसान से बच सके। आज हम आपको बताने जा रहे हैं सर्दी जुकाम से बचने के आसान घरेलू उपाय के बारे में।

home remedies,cold and cough,Health tips,healthy living

* लहसुन : लगभग 10 से 30 बूंद लहसुन के रस की या 2 से 3 ग्राम की मात्रा में लहसुन के काढ़े को शहद के साथ रोजाना खाने से सर्दी के मौसम में लगने वाली आवश्यकता से अधिक सर्दी नहीं लगती है। इस काढ़े को पीने से सर्दी के कारण होने वाले रोग भी दूर रहते हैं।

* केसर : केसर को हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को नाक पर, माथे, सीने पर और हाथों की हथेलियों पर लगाने से सर्दी जुकाम में राहत मिलती है।

* केला : पके केले में 4 बूंद शहद को मिलाकर रोजाना दिन में 2 या 3 बार खाने से आवश्यकता से अधिक ठंड़ महसूस होना बन्द हो जाती है।

* सहजन : सहजन की कोमल हरी पत्तियों को तोड़ें। एक मोटी पेनी वाली कढ़ाई में 1/2 कप नारियल तेल गर्म करें और उसमें मुट्ठीभर सहजन की पत्तियां डालें। पत्ते सूख जाने के बाद, आप कढ़ाई को आंच से हटा सकती हैं। सर्दी, खांसी और कफ जमा होने पर इस तेल को अपने बच्चे के बालों के तेल के रूप में प्रयोग करें।

* हल्दी : हल्दी का सेवन बहुत असरदार है। सर्दी जुकाम होने पर हल्दी वाला दूध पिए, इससे गले की कफ़ दूर होती है और जुकाम से आराम मिलता है। हल्दी का एक छोटा टुकड़ा जला कर उसका धुंआ लेने से नाक का बहना तेज होगा और जुकाम से जल्दी राहत मिलेगी।

* मुलहठी : पीपली, काली मिर्च, सौंठ और मुलहठी का चूर्ण बनाकर शहद के साथ लेना अच्छा रहता है।

* तुलसी : तुलसी की पत्तियों को चबा कर खाये या पानी में उबाल कर इसका काढ़ा बना ले। इस काढ़े को पीने से जल्दी आराम मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?