दीवाली का त्यौहार बड़ा थकाने वाला होता है, पांच दिन के इस त्यौहार को हम बड़ी धूमधाम से मनातें है, अब जहां धूमधाम होगी वहां जाहिर है थकान और सिरदर्द की समस्या आम बात है। तो आज हम आपको कुछ घरेलू उपचारों के बारें में बताने जा रहे है जिससें आप घर पर ही सिरदर्द से छुटकारा पा सकतें है...
* सिरदर्द से तुरंत राहत पाने के लिए लौंग के पाउडर में नमक मिला कर पेस्ट बनाये और दूध के साथ पियें, कुछ मिनटों में ही सिर का दर्द कम हो जायेगा। इसके इलावा लौंग को हल्का सा गरम करे और पीस कर इसका लेप सिर पर लगाने से भी सिरदर्द दूर होता हैं।
* तुलसी मांसपेशियों को आराम दिलाने वाली औषधि की तरह काम करती है। इसलिए मांसपेशियों में तनाव या खिंचाव के कारण होने वाले सिरदर्द में तुलसी राहत प्रदान करती है। साथ ही इसके शांति देने वाले और एनाल्जेसिक प्रभाव भी होते हैं।
* यदि आपके सिर में दर्द हो रहा है तो कपडे के किसी साफ़ बैग में बर्फ के कुछ टुकड़ो को भर लें। उसके बाद उसे अपने सिर पर रखे और थोड़ी-थोड़ी देर में उसे हटाते रहे। इस प्रक्रिया को कम से कम 10 – 15 मिनट के लिए करे आपको आराम अवश्य मिलेगा।
![दीवाली की थकान के बाद हुए सिरदर्द से पाए निज़ात इन घरेलू उपचारों से headache,pain,home remedies,home remedies for headache,Health tips,healthy living]()
* थोड़ा सा केसर बादाम के तेल में मिला कर इसे सूंघने पर सिर का दर्द कम होने लगेगा। जल्दी राहत पाने के लिए इस उपाय को 2 से 3 बार करे।
* लैवेंडर आयल की सुखदायक गंध को सिर्फ सूंघने भर से ही टेंशन से पैदा होने वाले सिरदर्द में काफी राहत मिलती है। कई शोधों से यह पता चला है कि यह माइग्रेन के लक्षण को कम करने में भी मदद करता है।
* सिरदर्द होने पर अपनी चाय में तुलसी के कुछ पत्ते डाल लें। और अपनी चाय को अच्छे से उबाल कर कड़क बना लें। आप चाहे तो ब्लैक टी में भी तुलसी के पत्तो को मिला सकते है। कम से कम दिन में तीन बार इस चाय का सेवन करे आपका सिरदर्द छू मंतर हो जायेगा।
* पेट में गैस के कारण अगर सिरदर्द हो तो 1 ग्लास हलके गरम पानी में नींबू रस मिला कर पिये। इससे पेट की गैस और सिर के दर्द दोनों से रहत मिलेगी।
* रोजमेरी आयल में रोजमेरिनिक एसिड पाई जाती है। इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं जो सिरदर्द को ठीक करने में मदद करती हैं।