न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मसूड़ों से खून आने पर करें ये घरेलु उपाय, होगा फ़ायदा

मसूड़ों से खून आना एक आम समस्या है, इसे पायरिया कहते हैं। सुन्दर और स्वस्थ मसूड़े अच्छे स्वास्थ्य की निशानी है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 15 Nov 2017 2:27:24

मसूड़ों से खून आने पर करें ये घरेलु उपाय, होगा फ़ायदा

मसूड़ों से खून आना एक आम समस्या है। इसे पायरिया pyorrhea कहते हैं। सुन्दर और स्वस्थ मसूड़े अच्छे स्वास्थ्य की निशानी है। लेकिन जब दाँतों पर प्लाक (पीला सा मैल ) जम जाता है तो दांत और मसूड़े के बीच जगह बन जाती है और यहाँ संक्रमण के कारण मसूड़े में सूजन पैदा हो जाती है। मसूड़ों से खून आना एक मेडिकल कंडिशन है पर कई बार किसी सख्त चीज को खाने या फिर ब्रश करने के दौरान चोट लग जाने से भी मसूड़ों से खून आने लगता है। ऐसा आमतौर पर मुंह की खराब स्वच्छता के कारण होता है, लेकिन यह भी गर्भावस्था की तरह अन्य स्वास्थ्य की स्थिति जैसे विटामिन की कमी, स्कर्वी, ल्यूकेमिया या संक्रमण के किसी भी प्रकार का संकेतक होता है। मसूड़ों से खून बहता हो तो उसे आसानी से उपलबध, आसानी से उपलबध घरेलू उपचारों से एक सप्ताह के भीतर रोका जा सकता है। तो आइये जानते हैं उन घरेलु उपायों के बारे में।

* खट्टे फल :

मसूड़ों में खून बहने के बड़े कारणों में से एक है विटामिन सी की कमी। खट्टे फल जैसे नारंगी, नींबू, आदि और सब्जियां विशेष कर ब्रॉकली और बंद गोभी आपको पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी देकर मसूड़ों में रक्तस्राव रोक सकते हैं।

* सेंधा नमक :

सेंधा नमक बारीक पीस कर कपडे से छान लें। इसमें से तीन चुटकी नमक हथेली में लेकर इसमें सरसों का तेल मिलाकर पतला लेप बना लें। अंगुली की मदद से इसकी बहुत हलके से मसूड़ों पर मालिश करें। फिर हलके गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें। कुछ दिन नियमित इस प्रकार रोजाना दिन में दो बार मालिश करने से मसूड़ों की सूजन , मसूड़ों में टीस चलना बंद होता है तथा फूले मसूड़ों से खून गिरना बंद होता है।

* लौंग :

लौंग को या तो आप मुंह में रख सकते हैा या धीरे-धीरे चबा सकते हैं या लौंग के तेल से मसूड़ों पर मालिश कर सकते हैं। यह एक प्राचीन पद्धति है और बेहद आसान घरेलू नुस्खा है, जो सभी प्रकार की दांतों की समस्याओं से निजात दिलाता है।

bleeding gum,home remedies,Health tips,Health,healthy living

* नमक का पानी :

नमक का पानी ब्रश करने के बाद हलके गर्म पानी में नमक डालकर कुल्ला करने से आराम मिलता है। मसूड़ों में खून रोकने का यह बहुत अच्छा घरेलू नुस्खा है।

* सरसों का तेल :

सरसों के तेल व हल्दी का बारीक पाउडर मिलाकर रात को सोते समय नियमित कुछ दिन हलके हाथ से मालिश करने से मसूड़े दर्द करना, मसूड़ों में खून आना आदि में बहुत लाभ होता है।

* क्रैनबेरी और गेहूँ की घास का रस :

क्रैनबेरी या गेहूँ की घास का रस उन लोगों को राहत दे सकता है, जिनके मसूड़ों से खून बहता है।कैनबेरी के जूस में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मसूड़ों से बेक्टीरिया को दूर कर देता है।

* कपूर, पिपरमिंट का तेल :

कपूर और पिपरमिंट के तेल का इस्तेमाल आप अपने मुंह की ताज़गी और स्वच्छता बनाये रखने के लिये कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका