आहार जिनके सेवन से आप आसानी से बड़ा सकतें है अपना सेक्स स्टैमिना

By: Kratika Wed, 14 Mar 2018 3:59:51

आहार जिनके सेवन से आप आसानी से बड़ा सकतें है अपना सेक्स स्टैमिना

हर इंसान चाहता है की जब वह एक रिलेशनशिप में हो और अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हो अर्थात रोमांस कर रहे हो तब अपना शत-प्रतिशत दे। जिससे पार्टनर खुश हो और उसका वह पल यादगार हो जाये। लेकिन इसके लिए किसी भी व्यक्ति का सेक्स स्टेमिना अधिक होना चाहिए, जिससे कि पूर्ण संतुष्टि की प्राप्ति हो सकें। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आये हैं कुछ ऐसे आहार जो सेक्स स्टैमिना बढ़ाने में बहुत मददगार होते हैं। तो आइये जानते हैं उन आहार के बारे में।

increasing sex power,intimacy power,Health tips,healthy living,Health ,सेक्स स्टैमिना,सेक्स स्टैमिना बढाने के उपाय,हेल्थ टिप्स,हेल्थ,सेक्स

* चोबचीनी : 100 ग्राम तालमखानेके बीज, 100 ग्राम चोबचीनी का गोंद, 100 ग्राम मोचरस तथा 250 ग्राम मिश्री को कूट-पीसकर चूर्ण बना लें। रोजाना सुबह के समय एक चम्मच चूर्ण में 4 चम्मच मलाई मिलाकर खाएं। यह मिश्रण यौन रुपी कमजोरी, नामर्दी जैसे रोग को खत्म कर देता है।

* तुलसी : 15 ग्राम तुलसी के बीज में 30 ग्राम सफेद मुसली मिलाकर उसका चूर्ण बनाएं, फिर उसमें 60 ग्राम मिश्री का चूर्ण मिला दें। इस मिश्रण को सुबह-शाम, 5 ग्राम गाय के दूध में मिलाकर सेवन करें। इससे आपकी सेक्स ड्राइव बढ़ेगी।

* स्ट्रॉबेरी : स्ट्रॉबेरी खाना कई लोगों को बहुत पसंद होता है। इसका सेवन करने से महिला तथा पुरुषों में सेक्स के प्रति इच्छा शक्ति बढ़ती है। इसके अलावा इसमें बहुत अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं जिससे दिल से जुड़ी बीमारी होने की संभावना कम हो जाती है।

* इमली : आधा किलो इमली के बीज लेकर उसके दो हिस्से कर दें। इन बीजों को तीन दिनों तक पानी में भिगोकर रख लें। इसके बाद छिलकों को उतारकर बाहर फेंक दें और सफेद बीजों को खरल में डालकर पीसें। फिर इसमें आधा किलो पिसी मिश्री मिलाकर कांच के खुले मुंह वाली एक चौड़ी शीशी में रख लें। आधा चम्मच सुबह और शाम के समय में दूध के साथ लें। इस तरह से यह उपाय वीर्य के जल्दी गिरने के रोग तथा संभोग करने की ताकत में बढ़ोतरी करता है।

* खजूर : सर्दियों में रोज़ सुबह 2-3 खजूर को घी में भूनकर नियमित रूप से खाएं। उसके बाद इलायची और शक्कर वाले दूध का सेवन करें। यह एक उत्तम यौन शक्ति-वर्धक है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com