Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज के 27वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन किया। चौथे हफ्ते में करोड़ों की कमाई के साथ इसने ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ दिया है। जानें अब तक का कुल कलेक्शन और आगे की चुनौतियां।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 14 Aug 2025 8:46:13

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी अहान पांडे और अनीत पड्डा की म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ ने सिनेमाघरों में लगभग एक महीना पूरा कर लिया है। रिलीज के बाद से ही यह फिल्म दर्शकों की पसंदीदा बनी हुई है और अब चौथे हफ्ते में भी इसकी कमाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। खास बात यह है कि फिल्म ने न केवल स्थिर कारोबार बनाए रखा है, बल्कि कई नई रिलीज़ को भी पछाड़कर अपनी मजबूती साबित की है।

27वें दिन का प्रदर्शन

रिलीज के 27वें दिन ‘सैयारा’ ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा दिखाया। अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की ‘सन ऑफ सरदार 2’ और सिद्धांत चतुर्वेदी-तृप्ति डिमरी की ‘धड़क 2’ जैसी नई फिल्मों के आने के बावजूद, ‘सैयारा’ ने दर्शकों को अपनी ओर खींचा रखा। फिल्म की चौथे हफ्ते में भी रोजाना करोड़ों की कमाई यह साबित करती है कि इसकी पकड़ अब भी मजबूत है।

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, चौथे वीकेंड पर फिल्म ने शनिवार को 3.75 करोड़ रुपये और रविवार को 4 करोड़ रुपये बटोरे। इसके बाद सोमवार को कलेक्शन घटकर 1.35 करोड़ रुपये रह गया, लेकिन मंगलवार को थोड़ी बढ़त के साथ यह 1.50 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं, शुरुआती रुझानों के मुताबिक, 27वें दिन यानी बुधवार को फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की।

इन आंकड़ों के साथ ‘सैयारा’ का कुल 27 दिनों का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 322.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो इसे इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल कर रहा है। आपको बता दे, अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ़ सरदार 2’ ने 13वें दिन सिर्फ 68 लाख का कारोबार किया है। जिसके बाद फिल्म कि कुल कमाई 45.06 करोड़ हो गई है वहीं धड़क 2 की बात करें तो 13वें दिन फिल्म ने सिर्फ 44 लाख का कारोबार किया है जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 22.18 करोड़ रुपये हो गया है।
आगे की चुनौती

हालांकि, ‘सैयारा’ के लिए आगे का रास्ता आसान नहीं होगा। 14 अगस्त को दो मेगा रिलीज़ — रजनीकांत की ‘कुली’ और ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर स्टारर जासूसी थ्रिलर ‘वॉर 2’ — सिनेमाघरों में उतर चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘कुली’ की एडवांस बुकिंग ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जबकि ‘वॉर 2’ की प्री-सेल्स भी शानदार रही है। दोनों फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन को देखते हुए, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘सैयारा’ अपनी गति बनाए रख पाती है या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका