न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्भावस्था में इन 5 बातो का रखें विशेष ध्यान

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप गर्भावस्था में किन चीजों का ध्यान रखें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Nov 2017 4:27:11

गर्भावस्था में इन 5 बातो का रखें विशेष ध्यान

यदि आप माँ बनने के बारे में सोच रही हैं। तो आप तीन या चार महीने पहले अपने आप को मानसिक व् शारीरिक रूप से तैयार कर लीजिये। गर्भावस्था का समय महिलाओं के लिए आम तौर पर मिले-जुले अनुभव लेकर आता है, कभी उन्हें आने वाले शिशु की चिंता सताती है। इस दौरान आपको होने वाले बच्चे का भी ध्यान रखना पड़ता है। यदि आपने खान-पान या नियमित होने वाली जांच में अनियमितता बरती तो यह आप और बच्चे दोनों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता है कि गर्भावस्था वो समय है जब एक महिला को सबसे ज्यादा देखभाल और परहेज की जरूरत होती है। ये सच है कि गर्भावस्था में महिला जो कुछ खाती है और जिस तरह से रहती है उसका सीधा असर उसके होने वाले बच्चे पर पड़ता है। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप गर्भावस्था में किन चीजों का ध्यान रखें।

pregnancy care tips,Health tips,health tips during pregnancy,healthy living

* गर्भवती महिला खानपान का रखें खास ध्यान : गर्भावस्था के दौरान भरपूर पोषण युक्त डाइट के द्वारा आप अपनी और अपने होने वाले बच्चे की तंदुरुस्ती सुनिश्चित कर सकती हैं। गर्भवती महिला का भोजन प्रोटीन, विटामिन व मिनरल युक्त होना चाहिए। उन्हें ऐसे फल व सब्जियों का सेवन करना चाहिए, जिसमें काफी मात्र में फाइबर हो जैसे मटर, फलियां, पालक, केला, नाशपाती आदि। यदि आप नॉनवेज खाने की शौकीन हैं तो सी-फूड एक बेहतर विकल्प है। गर्भावस्था के दौरान कैफीन युक्त पेय पदार्थ जैसे चाय व कॉफी पीने से बचना चाहिए।

* ज्यादा भारी सामान न उठाये : प्रेगनेंसी के शुरुआत के दिनों में आपको ज्यादा भारी सामान नहीं उठाना चाहिए। पहले तीन महीनो में ऐसा करने से प्रेगनेंसी में काफी दिक्कत आ सकती हैं। इससे गर्भपात का खतरा बढ़ जाता हैं। इस समय पर आपको कभी झुक कर भी काम नहीं करना चाहिए। और आपको इस समय ज्यादा देर तक पैरो के भार भी नहीं बैठना चाहिए। ऐसा करने से आपको बहुत भारी कीमत चुकानी पड सकती हैं। इससे कई बार स्पोटिंग का खतरा भी उत्तपन हो सकती हैं।

* चिकित्सक की सलाह मानें
: डॉक्टर की सलाह के अनुसार परीक्षण और आवश्यकतानुसार सोनोग्राफी होना चाहिए। पहली सोनोग्राफी जांच डे़ढ़-दो महीने की गर्भावस्था में ही की जाती है। इससे भ्रूण की स्थिति के सही निदान के साथ ही प्रसव की सही तारीख भी तय की जा सकती है। इसके बाद चौथे महीने में यानी कि सोलह से अठारह हफ्ते में सोनोग्राफी करवाकर गर्भस्थ भ्रूण के अंदर कोई जन्मजात गड़बड़ी जैसे कि हृदय, सिर में, रीढ़ में या पेट में गड़बड़ी हो तो उन्हें देख लिया जाता है।

* नींद पूरी ले : गर्भवती महिलाओ के लिए बहुत जरुरी हैं की वो अच्छी नींद ले। जिससे उन्हें पूरी तरह से आराम मिल सके। और आपको इस समय पर कोशिश करनी चाहिए की हो सके तो दिन के समय भी सोना चाहिए। यदि आपका शरीर रिलैक्स रहेगा तो इससे आपको आराम मिलेगा। और आपकी नींद कम से कम दिन में 8 घंटे की तो होनी ही चाहिए। इससे आपका बच्चा भी अच्छे से बढ़ सकेगा। तो आप गर्भावस्था में अपनी नींद का पूरा ख्याल रखे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका