सेक्स के बाद आफ्टरप्ले बेहद जरूरी, यह जानकारी आपके लिए बहुत आवश्यक

By: Ankur Sat, 26 Jan 2019 11:43:03

सेक्स के बाद आफ्टरप्ले बेहद जरूरी, यह जानकारी आपके लिए बहुत आवश्यक

अक्सर ऐसा होता है कि सेक्स पूरा होते ही पुरुष मुंह फेर लेते हैं जबकि उन्हें आफ्टरप्ले पर ध्यान देना चाहिए। आफ्टरप्ले सेक्सक्रिया का एक हिस्सा हैं, जिसे सेक्स के बाद किया जाता हैं। सेक्सक्रिया में यह अपना प्रमुख स्थान रखता हैं। हांलाकि कई लोगों के द्वारा सेक्स के बाद आफ्टरप्ले को अहमियत नहीं दी जाती हैं। जो उस समय तो यह समझ नहीं आती हैं, लेकिन धीरे-धीरे यह अपना असर आपके रिलेशनशिप पर दिखाने लगती हैं। जिसकी वजह से रिश्तों में खटास आने लगती हैं और रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता हैं। यहाँ तक कि कई पुरुषों का मानना है कि आफ्टरप्ले केवल महिलाओं की संतुष्टि के लिए होता है, जो कि बहुत गलत हैं। तो चली आज हम बताते हैं आपको किस कारण से सेक्स के बाद आफ्टरप्ले जरूरी हैं।

* रिलेशनशिप हेल्दी बनती है

आफ्टरप्ले का आपके रिश्ते पर एक सकारात्मक असर पड़ता है। आफ्टरप्ले में बातचीत, स्पर्श और एक-दूसरे को समझने के प्रयास होते हैं और आप दोनों दिल की बातें एक-दूसरे से शेयर करते हैं। आप दोनों की ये प्यार भरी और इमोशनल बातें आपको इंटरकोर्स के बाद काफी दिनों तक याद आती रहती हैं।

* आप दोनों ज़्यादा एन्जॉय करते हैं


अगर आप आफ्टरप्ले करते हैं तो अगली बार आप दोनों सेक्स को और अच्छी तरह एन्जॉय करेंगे। यूनिवर्सिटी और कैन्सस द्वारा लोगों के सेक्सुअल व्यवहार पर करायी गयी एक स्टडी में यह पाया गया कि महिलाएं सेक्स से अधिक फोरप्ले और आफ्टरप्ले एन्जॉय करती हैं। अगर महिला को पता है कि फोरप्ले और आफ्टरप्ले अच्छा होगा तो वह इंटरकोर्स का प्लेज़र अच्छी तरह से ले पाती हैं।

tips for afterplay

* रिश्ता गहरा होता है

आपके और आपके पार्टनर के बीच रिश्ता गहरा होता है। शारीरिक जुड़ाव के साथ भावनात्मक लगाव भी कपल्स के बीच काफी अहमियत रखता है। कडलिंग, एक-दूसरे को मसाज देना, सहलाना या थपथपाना आप दोनों को एक-दूसरे के और पास लाता है और आपके रिश्ते की गहराई बढ़ती है।

* महिला पार्टनर के दिल की तमन्ना होती है पूरी

सेक्स के बाद महिलाओं को शांत होने में समय लगता है जबकि पुरुषों के लिए केवल कुछ मिनट ही काफी हैं। इसलिए हो सकता है कि आपके अच्छे सेक्स सेशन के बाद भी उसे प्यार की ज़रूरत है। इसलिए आफ्टरप्ले को महिलाओं की इंटमेसी की ज़रूरत के प्रति सम्मान के तौर पर भी देखा जाता है।

* ज़्यादा सेक्स हो सकता है


गर्दन के पीछे किस करना, उसकी पीठ की मसाज करना, एक-दूसरे के शरीर पर अपनी उंगलियां फिराने जैसे काम आपके आफ्टरप्ले को दूसरी बार सेक्स से पहले का फोरप्ले बना सकते हैं। जी हां, भले ही यह एक धीमी और कामुक शुरुआत हो लेकिन इससे आप दोनों मल्टीपल ऑर्गैज़्म का आंनद ले सकते हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com