अनचाही प्रेगनेंसी से बचाता है पुलआउट मेथड, जानें इसके बारे में

By: Ankur Tue, 13 Nov 2018 12:45:30

अनचाही प्रेगनेंसी से बचाता है पुलआउट मेथड, जानें इसके बारे में

अक्सर देखा गया है कि लड़के और लडकियां सेक्स करने से सिर्फ इस वजह से घबराते हैं कि कहीं गर्भाधारण ना हो जाए। ऐसे में कई तरीकों की मदद से सुरक्षित संबंध बना सकते हैं, जिसमें से एक है पुलआउट मेथड जो आपको अनचाही प्रेगनेंसी से बचाता है। इसमें वीर्य उत्सर्जन से पहले ही अपने पेनिस को वेजाइना से बाहर निकालना होता हैं। तो आइये हम बताते है इसके बारे में पूरी जानकारी।

पुल आउट विधि का उपयोग करते वक्त ध्यान रखना चाहिए कि आपके वीर्य की एक बूंद भी योनि में न जा पाए। क्योंकि इस एक बूंद में उपस्थित शुक्राणु गर्भधारण के लिए पर्याप्त होते हैं।

यदि हम इसे 100 फीसदी सही और सुरक्षित माने तो यह पूर्ण रुप से गलत है। लेंकिन यह गर्भ ठहरने को रोकने का सबसे प्रभावी और पुराना तरीका है। विड्रॉल विधि में भी अन्य गर्भनिरोधक की तरह सफल और असफल होने की संभावना बनी रहती है। इस का उपयोग करने वाले लोगों में अध्ययन से पता चला है कि 20% लोग इसमें असफल हो कर गर्भ धारण कर लेते है। फिर भी बहुत से लोगों द्वारा इसका उपयोग किया जा रहा है।

इस विधि का उपयोग कर हम गर्भ रुकने की संभावना को कम कर सकते है। लेंकिन यह तब संभव है जब व्यक्ति इजेकुलेशन से पहले अपने पेनिस को बाहर खींचले। ऐसा उसे संभोग करते समय हर बार करना होता है। व्यक्ति को यह भी चाहिए कि उसका वीर्य महिला यौनि में न जा पाए।

पुल आउट मेथड को सफल और प्रभावी बनाने के लिए आप दूसरे गर्भ निरोधक जैसे कि कंड़ोम, पिल्ल आदि का उपयोग करना चाहिए। यह आपके द्वारा यौन संबंधों में होने वाली गलतियों की संभावना को कम करते है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com