किस करने से भी हो सकती है बिमारी, जानकारी आपको हैरान कर देगी

By: Ankur Thu, 17 Jan 2019 10:37:13

किस करने से भी हो सकती है बिमारी, जानकारी आपको हैरान कर देगी

प्यार जाहिर करने का सबसे अच्छा तरीका 'किस' करने को माना जाता हैं, जो आपको एक-दूसरे के करीब लाता हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि करीब लाने का यह तरीका आपकी दूरियों का कारण भी बन सकता हैं। जी हाँ, किस करना आपको कई बिमारियों से पीड़ित कर सकता हैं। आइये आज हम बताते हैं आपको इस जानकारी के बारे में जो आपको हैरान कर देगी।

दसरअसल, किस करते समय जब दो लोगों की लार एक-दूसरे के मुंह में जाती है तो ये आपके शरीर में एपस्टीन-बार वायरस (ईबीवी) को फैलाता है, जो आगे चलकर आपकी बहुत सी तकलीफों का कारण बनता है। एपस्टीन-बार वायरस आपके शरीर में मोनोन्यूक्लिओसिस इन्फेक्शन को सक्रिय करता है।

problems from kissing,kiss,intimacy tips ,इंटीमेसी टिप्स, सेक्स टिप्स

अगर आप ईबीवी वायरस से ग्रस्त होते हैं तो आपको लंबे समय तक बुखार की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। यदि आप ऐसी कोई परेशानी झेल रहे हैं तो तुरंत डाक्टर से संपर्क करें। अगर आपने सेक्स के दौरान अपने साथी को किस किया है और उसके बाद से ही आपको थकान और कमजोरी महसूस हो रही है तो ये ईबीवी वायरस का एक लक्षण हो सकता है।

इस वायरस से संक्रमित होने का एक लक्षण लंबे समय तक सिर दर्द रहना भी होता है। अगर आप इस परेशानी को झेल रहें है तो इसे आम समझ कर नजरअंदाज न करें। किसिंग से होने वाले ईबीवी वायरस में आपको गले में दर्द की शिकायत भी हो सकती है। अगर ये दर्द काफी दिनों से हो रहा है, तो इसे गंभीरता से लें। इसमें कई बार त्वचा पर रैशेज भी हो जाते हैं। ऐसे हालातों में आप डॉक्टर से जरूर मिलें।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com