न्यूज़
Trending: Tejashwi Yadav Jyotish Sawan Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपको नपुंसक बना रही है ये आदतें, जानें और इनसे दूरी बनाकर रखे

हम आपके लिए उन कारणों की जानकारी लेकर आए हैं जो आपको नपुंसक बना रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 05 Jan 2019 09:46:52

आपको नपुंसक बना रही है ये आदतें, जानें और इनसे दूरी बनाकर रखे

हर पुरुष चाहता है कि उसकी महिला पार्टनर बिस्तर पर दी गई परफॉरमेंस से खुश रहें और अपने पुरुष पार्टनर की मर्दानगी पर नाज करें। लेकिन वर्तमान समय की जीवनशैली ने पुरुषों की प्रजनन क्षमता को कम कर दिया हैं और कई पुरुषों को नपुंसक की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया हैं। इसलिए आज हम आपके लिए उन कारणों की जानकारी लेकर आए हैं जो आपको नपुंसक बना रहे हैं।

* लैपटॉप का प्रयोग

दुनिया डिजिटलीकरण की तरफ तेजी से बढ़ रही है। आजकल लगभग हर व्यक्ति मोबाइल और लैपटॉप जैसे डिवाइस का इस्तेमाल करता है। मगर क्या आपको पता है कि ये डिवाइसेज आपकी प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं। जी हां, अगर आप लैपटॉप गोद में रखकर काम करने के आदी हैं या गोद में लैपटॉप रखकर लंबे समय तक मूवी-वीडियोज देखते हैं, तो सावधान हो जाएं क्योंकि इससे आपकी प्रजनन क्षमता कमजोर हो सकती है। दरअसल लैपटॉप को गोद में रखने से अंडकोषों के तापमान में वृद्धि होती है, जिससे लंबे समय में आपके शुक्राणुओं की गुणवत्ता खराब हो सकती है।

* गर्म पानी से नहाना

गर्म पानी से नहाना आपकी सेहत को कई तरह से प्रभावित करता है। गर्म पानी आपकी त्वचा को डिहाइड्रेट करता है, जिससे जल्दी झुर्रियां होने का खतरा होता है। इसके अलावा ये आपके पाचन को भी खराब करता है। मगर क्या आप जानते हैं कि गर्म पानी से नहाने से आपकी प्रजनन क्षमता भी प्रभावित होती है। दरअसल पूरे शरीर के मुकाबले अंडकोषों के तापमान को कम रहना चाहिए, इसीलिए इन्हें शरीर से बाहर लटके रहते हैं। मगर गर्म पानी में नहाने से पूरे शरीर के साथ-साथ इनका तापमान भी बढ़ जाता है, जिससे शुक्राणु प्रभावित होते हैं। सर्दियों में थोड़ा सा गर्म पानी मिलाकर पानी का तापमान सामान्य कर सकते हैं मगर इसे 25-26 डिग्री सेल्सियस (रूम टेम्प्रेचर) से ज्यादा नहीं होना चाहिए।

impotency,sex tips,intimacy tips

* देर रात तक जागना

6-7 घंटे की अच्छी नींद हम सभी के लिए जरूरी है। अगर आप पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं, तो इससे कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। अपर्याप्त नींद आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर बनाती है, जिससे आप विभिन्न संक्रमण और रोग होने के संपर्क में ज्यादा रहते हैं। इसके अलावा ये आपकी प्रजनन क्षमता को भी प्रभावित करती है इसलिए रोज के सोने का एक समय निर्धारित करें और नींद पूरी करें।

* टेंशन और डिप्रेशन

नौकरी और पढ़ाई की टेंशन, सबसे आगे रहने की होड़ और कई कारणों से आजकल ढेर सारे लोग स्ट्रेस और डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। मानसिक तनाव और अवसाद का आपकी प्रजनन क्षमता पर भी असर पड़ता है और इससे आपके शुक्राणुओं की गुणवत्ता घटती है। इसलिए स्ट्रेस को अपने से दूर ही रखें। इसके लिए योगासन, प्राणायाम, मेडिटेशन, व्यायाम आदि का सहारा ले सकते हैं साथ ही दोस्तों और साथी से बातचीत भी स्ट्रेस दूर करने का अच्छा तरीका है।

* सिगरेट और शराब की आदत

सिगरेट और शराब का सेवन आपको कई गंभीर और जानलेवा बीमारियां दे सकता है, ये आप जानते हैं। मगर आपको बता दें कि सिगरेट और शराब आपके हार्मोन्स को भी प्रभावित करते हैं, जिससे पुरुषों में नपुंसकता का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसलिए इन आदतों से दूर रहना बहुत जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

कैसे पता चलता है शरीर में बढ़ रहा है क्रिएटिनिन?, किडनी पर पड़ता है बुरा असर

कैसे पता चलता है शरीर में बढ़ रहा है क्रिएटिनिन?, किडनी पर पड़ता है बुरा असर

  • क्रिएटिनिन किडनी द्वारा फिल्टर होता है, बढ़ने पर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं
  • किडनी की कमजोरी से क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ता है
  • लक्षणों में थकान, सूजन और कम पेशाब शामिल हैं
read more

ताजा खबरें
View More

क्या ट्रंप लगाएंगे 250% टैरिफ? इंटरव्यू में दी चेतावनी, कहा- 'अच्छा ट्रेड पार्टनर नहीं है भारत'
क्या ट्रंप लगाएंगे 250% टैरिफ? इंटरव्यू में दी चेतावनी, कहा- 'अच्छा ट्रेड पार्टनर नहीं है भारत'
अलर्ट! उत्तराखंड के कई जिलों में मूसलधार बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
अलर्ट! उत्तराखंड के कई जिलों में मूसलधार बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
तृणमूल में बड़ा फेरबदल: ममता बनर्जी का निर्णायक कदम, कल्याण बनर्जी की छुट्टी, काकोली घोष को सौंपी नई जिम्मेदारी
तृणमूल में बड़ा फेरबदल: ममता बनर्जी का निर्णायक कदम, कल्याण बनर्जी की छुट्टी, काकोली घोष को सौंपी नई जिम्मेदारी
SBI का अलर्ट: बुधवार को 20 मिनट तक ठप रहेंगी UPI सेवाएं, जानिए विकल्प और समाधान
SBI का अलर्ट: बुधवार को 20 मिनट तक ठप रहेंगी UPI सेवाएं, जानिए विकल्प और समाधान
क्या टूट गई हंसिका मोटवानी की शादी? एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम से हटाईं शादी की सभी तस्वीरें
क्या टूट गई हंसिका मोटवानी की शादी? एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम से हटाईं शादी की सभी तस्वीरें
क्या एक किडनी वाले को ज्यादा पानी पीना चाहिए? जानिए सही मात्रा और जरूरी सावधानियां
क्या एक किडनी वाले को ज्यादा पानी पीना चाहिए? जानिए सही मात्रा और जरूरी सावधानियां
ओवल की जीत पर गावस्कर ने बिखेरे जज्बात, मैदान में गूंजा ‘मेरे देश की धरती’, पुजारा भी दिखे अनोखे अंदाज़ में
ओवल की जीत पर गावस्कर ने बिखेरे जज्बात, मैदान में गूंजा ‘मेरे देश की धरती’, पुजारा भी दिखे अनोखे अंदाज़ में
गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में, टेक महिंद्रा-इंफोसिस के शेयरों में नुकसान
गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में, टेक महिंद्रा-इंफोसिस के शेयरों में नुकसान
2 News : ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग पूरी कर वरुण और मेधा पहुंचे स्वर्ण मंदिर, BB 19 के लिए इस हस्ती से चल रही बातचीत
2 News : ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग पूरी कर वरुण और मेधा पहुंचे स्वर्ण मंदिर, BB 19 के लिए इस हस्ती से चल रही बातचीत
2 News : धनश्री ने शेयर की पोस्ट तो फैंस लगा रहे यह अनुमान, 34 साल के इस एक्टर का पीलिया से हुआ निधन
2 News : धनश्री ने शेयर की पोस्ट तो फैंस लगा रहे यह अनुमान, 34 साल के इस एक्टर का पीलिया से हुआ निधन
SC की टिप्पणी पर प्रियंका गांधी ने किया पलटवार, सच्चा भारतीय कौन है, यह तय करने का अधिकार किसी को नहीं
SC की टिप्पणी पर प्रियंका गांधी ने किया पलटवार, सच्चा भारतीय कौन है, यह तय करने का अधिकार किसी को नहीं
IND vs ENG टेस्ट सीरीज बराबर,  WTC पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड से आगे निकाला भारत, जानिये कैसे?
IND vs ENG टेस्ट सीरीज बराबर, WTC पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड से आगे निकाला भारत, जानिये कैसे?
गुरमीत राम रहीम को फिर मिली 40 दिन की पैरोल, 14वीं बार जेल से बाहर आया बलात्कार का दोषी
गुरमीत राम रहीम को फिर मिली 40 दिन की पैरोल, 14वीं बार जेल से बाहर आया बलात्कार का दोषी
1990 से 1997 के बीच जन्मीं महिलाएं ज़रूर कराएं ये 12 टेस्ट, ताकि भविष्य में न हो कोई पछतावा
1990 से 1997 के बीच जन्मीं महिलाएं ज़रूर कराएं ये 12 टेस्ट, ताकि भविष्य में न हो कोई पछतावा