सेक्स के लिए सबसे बेहतर है यह समय, सर्वे में हुआ इसका खुलासा

By: Ankur Fri, 25 Jan 2019 11:31:41

सेक्स के लिए सबसे बेहतर है यह समय, सर्वे में हुआ इसका खुलासा

सेक्स किसी भी इंसान की आवश्यक जरूरतों में से एक हैं। व्यक्ति अपनी कामवासना को शांत करने के लिए सेक्स का सहारा लेता हैं। लेकिन सेक्स का असली मजा तभी है जब उसको पूरे आनंद के साथ किया जाए। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस समय सेक्स का मजा दुगुना किया जा सकता हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

हाल ही में हुए एक सर्वे में यह पाया गया है कि जो लोग सेक्स शनिवार की रात को 11 बजे से पहले करते हैं, उन्हें चरम सुख की प्राप्ति होती है। एक दूसरे सर्वे में लगभग सभी लोगों ने यह माना कि शनिवार की रात यानि वीकेंड पर यौन संबंध बनाने से सबसे ज़्यादा मज़ा आता है।

ब्रिटेन में हुए एक सर्वे में पाया गया कि वहां के लोग चरम सुख प्राप्त करने से पहले पार्टनर के साथ फोरप्ले करना पसंद करते हैं। तो अगर आप भी अपने पार्टनर के लिए मिस्टर पर्फेक्ट बनना चाहते हैं तो सेक्स के दौरान लंबे समय तक फॉरप्ले करें।

ब्रिटेन में हुए इस सर्वे में 2000 लोग शामिल हुए जिनमें करीब 65 प्रतिशत लोगों ने सेक्स के लिए रात 10 बजे से 11 बजे के समय को चुना। जबकि केवल 6 प्रतिशत लोग सुबह 7 से 8 बजे के बीच सेक्स करने को ज़्यादा आरामदायक व सुखदायक मानते हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com