जब भी कभी चिड़ियाघर में शेर देखने को मिलता हैं तो उसके विशाल शरीर को देखकर ही पसीने छूटने लगते हैं। अब जरा सोचिए कि साक्षात् शेर आपके सामने आ जाए तो। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं जो हार किसी की दिल की धड़कन बढ़ा देने वाला हैं। इस वीडियो में एक महिला खूंखार शेर और शेरनी संग बेखौफ घूमती दिखी। वह इनके साथ ऐसे घूम रही थी जिसे वे उसके पालतू कुत्ते हों। यह वीडियो वाकई में हैरान कर देने वाला है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर lion.of_the.day नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। ढेरों लोगों ने इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है।














