शादी के समय में दूल्हे के साथ उसके दोस्त होते हैं जो शादी की रौनक बढ़ाने का काम करते हैं। वे हर कदम पर दूल्हे के साथ रहते हैं और उसकी हर जरूरत का ध्यान रखते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसे देखकर लोग कह रहे हैं कि जब दोस्त ही ऐसा है, तो फिर दुश्मन की क्या जरूरत। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर funtaap नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।














