न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर में दिल दहला देने वाला हादसा, पिकअप की चपेट में आई डेढ़ साल की मासूम, मौके पर मौत

जयपुर में दर्दनाक हादसे में पिकअप वाहन की चपेट में आने से डेढ़ साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। गोदाम में सामान उतारते समय हुआ यह हादसा इलाके में आक्रोश का कारण बना। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 23 May 2026 1:06:25

जयपुर में दिल दहला देने वाला हादसा, पिकअप की चपेट में आई डेढ़ साल की मासूम, मौके पर मौत

जयपुर शहर में शुक्रवार शाम एक बेहद दुखद घटना सामने आई, जहां एक पिकअप वाहन की चपेट में आने से डेढ़ साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। यह हादसा गलता थाना क्षेत्र के लाल मस्जिद के पीछे स्थित बिलोचियान मोहल्ले में करीब शाम 6 बजे हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया।

गोदाम में सामान उतारते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन आम के एक गोदाम में फ्रूट की पेटियां उतारने के लिए आया था। इसी दौरान सड़क पर खेल रही छोटी बच्ची अचानक वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्ची मन्नत, जो फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) के आलम की बेटी थी, को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

परिजनों ने बताया कि आलम परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है और ठेले चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पिकअप चालक को पकड़ लिया और गलता गेट थाना पुलिस के हवाले कर दिया। वाहन थानागाजी निवासी मुकेश चला रहा था, जबकि पिकअप नंबर RJ14 GR 9914 बताया गया है। बताया जा रहा है कि जिस गोदाम में सामान उतारा जा रहा था, वह अली नामक व्यक्ति का है।

अस्पताल पहुंचाने के बाद भी नहीं बची जान

पुलिस के अनुसार, हादसे की सूचना रात करीब 8:10 बजे मिली थी। शुरुआती जांच में सामने आया कि पिकअप चालक मुहाना मंडी से फल की पेटियां लेकर गोदाम पहुंचा था। वाहन बैक करते समय बच्ची उसके नीचे आ गई, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया।

घटना के बाद चालक और गोदाम संचालक दोनों ही घायल बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे। पहले उसे SMS अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

परिवार में सबसे छोटी थी मन्नत

मृतक बच्ची के परिवार के अनुसार मन्नत चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसके तीन बड़े भाई हैं, और वह घर की सबसे लाडली थी। हादसे के बाद परिवार में गहरा मातम छा गया है।

चाचा का आरोप: लापरवाही से चढ़ाया वाहन

बच्ची के चाचा जान मोहम्मद ने आरोप लगाया कि पिकअप चालक ने लापरवाही से वाहन चलाया। उनका कहना है कि बच्ची सड़क पर खेल रही थी, तभी वाहन उस पर चढ़ गया। आरोप यह भी है कि चालक ने पहले आगे बढ़कर और फिर दोबारा बैक करते समय बच्ची को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत आरोपी चालक को पकड़ लिया, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले किया गया।

अवैध गोदामों को लेकर लोगों में आक्रोश

घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कॉलोनी में अवैध रूप से गोदाम संचालित किए जा रहे हैं, जिससे आए दिन ट्रैफिक और सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं पैदा हो रही हैं।

लोगों का कहना है कि पूरा इलाका एक तरह से मंडी क्षेत्र जैसा बन चुका है, जहां सड़क किनारे ठेले, बैटरी रिक्शा और मालवाहक वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े रहते हैं। इससे आम लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है।

स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि आवासीय क्षेत्र में बिना अनुमति गोदाम चलाए जा रहे हैं, जिससे सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। इसी लापरवाही के चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक मासूम बच्ची की जान चली गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत