न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया इतिहास, सिर्फ 4 रन बनाकर भी तोड़ा बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में नया इतिहास रचते हुए टी20 क्रिकेट में बतौर टीनएजर सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जानें कैसे सिर्फ 4 रन बनाकर उन्होंने देवदत्त पडिक्कल का रिकॉर्ड तोड़ा।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 25 May 2026 8:36:28

वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया इतिहास, सिर्फ 4 रन बनाकर भी तोड़ा बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लगातार अपने प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोर रहे हैं। महज 15 साल की उम्र में वह IPL 2026 में हर मुकाबले के साथ नए रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रहे हैं। रविवार, 24 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए बेहद अहम मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। हालांकि इस मैच में उनका बल्ला ज्यादा देर नहीं चला और वह केवल 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, लेकिन इन चंद रनों ने भी उन्हें इतिहास के पन्नों में जगह दिला दी।

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस करो या मरो मुकाबले में फैंस को उम्मीद थी कि वैभव एक बार फिर चौके-छक्कों की बारिश करेंगे और राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे। टीम ने मुकाबला जीतकर प्लेऑफ में जगह जरूर बना ली, लेकिन वैभव की पारी छोटी रही। इसके बावजूद उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो अब तक दुनिया के किसी भी टीनएजर बल्लेबाज के नाम नहीं था।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टीनएजर बने

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले वैभव सूर्यवंशी के नाम IPL 2026 में 13 मैचों में 579 रन दर्ज थे। जैसे ही उन्होंने इस मैच में 4 रन पूरे किए, उनके कुल रन 583 तक पहुंच गए और इसी के साथ उन्होंने एक टी20 टूर्नामेंट या सीरीज में बतौर टीनएजर सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

इससे पहले यह उपलब्धि भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल के नाम थी। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2019/20 में कर्नाटक की ओर से खेलते हुए 580 रन बनाए थे। अब वैभव सूर्यवंशी ने उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है।

एक और बड़ी उपलब्धि से सिर्फ 21 रन दूर

राजस्थान रॉयल्स के प्लेऑफ में पहुंचने के बाद वैभव सूर्यवंशी को कम से कम एक और मुकाबला खेलने का मौका मिलेगा। ऐसे में उनके पास एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा अवसर है।

अगर वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में 21 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह किसी भी टी20 टूर्नामेंट में बतौर टीनएजर 600 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

प्लेयर - टीम - मैच - रन - टूर्नामेंट - एडिशन

वैभव सूर्यवंशी - राजस्थान रॉयल्स - 14* - 581* - IPL - 2026
देवदत्त पडिक्कल - कर्नाटक - 12 - 580 - सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी - 2019/20
तिलक वर्मा - मुंबई इंडियंस - 14 - 397 - IPL - 2022
लुआन-ड्रे प्रीटोरियस - पार्ल रॉयल्स - 12 - 397 - SA20 - 2024/25
विल स्मीड - समरसेट - 14 - 385 - वाइटैलिटी ब्लास्ट (इंग्लैंड में) - 2021
गुस्ताव मैककॉन - फ्रांस - 5 - 377 - ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप सब रीजनल यूरोप क्वालिफायर ग्रुप B (फिनलैंड में) - 2022

प्लेऑफ में भिड़ेंगी ये टीमें

राजस्थान रॉयल्स IPL 2026 प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन चुकी है। अब एलिमिनेटर मुकाबले में उनका सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।

प्लेऑफ मुकाबले धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर खेले जाएंगे। क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम को क्वालीफायर-2 के जरिए फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा। क्वालीफायर-2 में उसका सामना एलिमिनेटर जीतने वाली टीम से होगा।

IPL 2026 प्लेऑफ शेड्यूल

26 मई – क्वालीफायर-1
27 मई – एलिमिनेटर
29 मई – क्वालीफायर-2
31 मई – फाइनल

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत