इंटरनेट पर वायरल होने वाले वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क किनारे एक शख्स अपने हाथ में आग से जला हुआ स्टिक लेकर घूम रहा होता है और उसके आस-पास दर्जनों लोग घूम रहे होते हैं। वहीं वह अपने मुंह से आग निकालने का स्टंट दिखाता है, लेकिन उसके लिए यह स्टंट जानलेवा साबित हो जाता है। इस दौरान उसने जैसे ही फायर स्टिक के सामने फूंकने की कोशिश की तो उसके मुंह पर ही भयानक आग लग गई। जी हाँ और कुछ सेकेंड तक वह तड़पता हुआ नजर आया और फिर अपने चेहरे से आग बुझाने की कोशिश की। आप देख सकते हैं आग की लपटों को अपने मुंह पर देखकर वह झटपटाने लगता है। इस वीडियो में स्टंटमैन अपने ही चेहरे पर कई बार हाथ मारता है और कोशिश करता है कि उसके चेहरे से आग की लपटें शांत हो जाए। जी हाँ, हालाँकि कई बार के प्रयास के बाद आखिरकार उसे सफलता मिल जाती है और जान में जान आती है। वहीं इस दौरान पास में खड़े एक शख्स ने आकर उसकी मदद की लेकिन तब तक आग शांत हो चुकी थी।Damn bro 🔥😵 pic.twitter.com/BWzaflUrNO
— Best Videos 🎥🔞 (@_BestVideos) August 8, 2022
















