न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाघ के साथ सेल्फी लेना पड़ा महंगा, वायरल वीडियो देख कांप उठे लोग

थाईलैंड के टाइगर किंगडम में एक भारतीय पर्यटक ने बाघ के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की, लेकिन अचानक बाघ ने उस पर हमला कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में डर और चर्चा का विषय बना हुआ है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 31 May 2025 5:38:49

 बाघ के साथ सेल्फी लेना पड़ा महंगा, वायरल वीडियो देख कांप उठे लोग

सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो इस वक्त काफी चर्चा में है, जिसमें एक शख्स को बाघ के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करना भारी पड़ गया। यह घटना थाईलैंड के फुकेट में स्थित लोकप्रिय टाइगर किंगडम की है, जहां वह व्यक्ति सैर करने गया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह शख्स बाघ के साथ धीरे-धीरे चलता नजर आ रहा है। आगे एक केयरटेकर बाघ को संभालते हुए चलता है, जबकि पीछे वह पर्यटक बाघ के साथ चलते हुए काफी सहज नजर आता है।

कुछ समय बाद जब उसके भीतर से डर पूरी तरह खत्म हो गया तो उसने बाघ के बगल में बैठकर सेल्फी लेने की कोशिश की। तभी अचानक बाघ ने पलटकर उस पर हमला कर दिया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

भारतीय पर्यटक पर बाघ का हमला

जिस व्यक्ति पर बाघ ने हमला किया, वह एक भारतीय नागरिक बताया जा रहा है। वीडियो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सिद्धार्थ शुक्ला नाम के यूजर ने साझा किया है। इसमें स्पष्ट देखा जा सकता है कि भारतीय पर्यटक टाइगर किंगडम में एक जंजीर से बंधे बाघ के पास तस्वीर खिंचवाने की कोशिश करता है।

वह बाघ की पीठ पर हाथ फेरता है और उसके बहुत करीब बैठकर सेल्फी लेने का प्रयास करता है। पास खड़ा ट्रेनर छड़ी की मदद से बाघ को नियंत्रित करने की कोशिश करता है। लेकिन तभी बाघ अचानक से आक्रामक हो उठता है और पर्यटक पर झपट पड़ता है, जिससे वह जमीन पर गिर जाता है। शुक्र है कि वहां मौजूद ट्रेनर ने अपनी सूझबूझ से स्थिति को संभालते हुए उसकी जान बचा ली। हालांकि, हमले में उस व्यक्ति को कुछ मामूली चोटें आईं।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

इस 25 सेकंड की क्लिप ने इंटरनेट पर तूफान मचा दिया है। अब तक इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, "बार-बार बाघ को छूना शायद उसे चिढ़ा गया, ऐसी जगहों पर बहुत सावधानी जरूरी है।" वहीं, कुछ लोगों ने इन टाइगर पार्कों में जानवरों के साथ हो रहे व्यवहार पर सवाल उठाए हैं।

एक अन्य यूजर ने कहा, "ऐसे पार्कों में बाघों को शांत रखने के लिए नशीली दवाएं दी जाती हैं, जिससे उनके स्वाभाविक व्यवहार में फर्क आता है। यह अमानवीय है।"

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया