न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्विशा शर्मा को 12 दिन बाद मिली अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार के वक्त फूट-फूटकर रोया परिवार; दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा का 12 दिनों के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। भोपाल के भदभदा विश्राम घाट में अंतिम विदाई के दौरान परिवार गहरे शोक में डूबा रहा। दूसरे पोस्टमार्टम के बाद मिली अनुमति के चलते यह प्रक्रिया पूरी हुई। मामले में कई आरोप-प्रत्यारोप और सीबीआई जांच की सिफारिश भी सामने आई है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 24 May 2026 7:02:27

ट्विशा शर्मा को 12 दिन बाद मिली अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार के वक्त फूट-फूटकर रोया परिवार; दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा का लंबी कानूनी और चिकित्सकीय प्रक्रिया के बाद आखिरकार 12 दिनों के अंतराल पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। 12 मई को भोपाल स्थित अपने ससुराल में वह संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिली थीं। भदभदा विश्राम घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां आखिरी विदाई के दौरान पूरा परिवार गहरे शोक में डूबा नजर आया और माहौल बेहद भावुक हो गया।

दूसरे पोस्टमार्टम के बाद मिला अंतिम संस्कार की अनुमति

परिजनों ने जानकारी दी थी कि दूसरे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम करीब 5 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले परिवार भोपाल एम्स में हुए पहले पोस्टमार्टम से संतुष्ट नहीं था। उनका कहना था कि रिपोर्ट में ट्विशा की लंबाई 5 फीट 7 इंच दर्ज की गई है, जबकि वास्तविक ऊंचाई 5 फीट 7.3 इंच बताई जा रही थी, जिसके चलते रिपोर्ट पर सवाल खड़े हुए। इसी वजह से शव को लंबे समय तक मोर्चरी में रखा गया। बाद में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दूसरे पोस्टमार्टम की अनुमति प्रदान की।

दिल्ली एम्स की विशेष टीम पहुंची भोपाल

परिवार लगातार यह मांग कर रहा था कि पोस्टमार्टम दिल्ली स्थित एम्स में कराया जाए। हालांकि शव को दिल्ली नहीं ले जाया जा सका, लेकिन एम्स दिल्ली के चार वरिष्ठ डॉक्टरों की विशेष टीम को एक चार्टर्ड विमान से भोपाल भेजा गया। उसी टीम ने आज पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की। रिपोर्ट के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि यह प्रक्रिया लगभग साढ़े तीन बजे समाप्त हुई, इस दौरान अस्पताल में परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था और माहौल अत्यंत दर्दनाक हो गया।

अंतिम संस्कार से पहले ट्विशा के पिता ने भोपाल के लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं और युवाओं से अपील की थी कि वे भदभदा विश्राम घाट पहुंचकर उनकी बेटी को अंतिम विदाई दें और परिवार के साथ इस कठिन समय में खड़े हों। उन्होंने भावुक होकर कहा कि “आज हम एक बेटी, बहन, दोस्त और एक मासूम जीवन को अलविदा कह रहे हैं, जो बहुत कम उम्र में हमें छोड़कर चली गई।”

मामले पर उठे सवाल और जांच की मांग

ट्विशा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित अपने ससुराल में फंदे से लटकी मिली थीं। इस मामले में कई तरह के आरोप-प्रत्यारोप सामने आए हैं। सास की ओर से यह दावा किया गया है कि ट्विशा नशीले पदार्थों की आदी थीं और शादी के बाद उनका व्यवहार बदल गया था। वहीं ट्विशा के परिवार ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि शादी के बाद से ही व्यवहार संदिग्ध था और समर्थ नामक व्यक्ति पर ड्रग्स से जुड़े आरोप भी लगाए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने केंद्र से सीबीआई जांच की सिफारिश भी कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी