न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खिलौना समझ मम्मी-पापा ने बच्चों को थमा दिया बम, हुआ खुलासा तो उड़े होश

ब्रिटेन के नौटिंगमशायर में एक माता-पिता ने बच्चे को खेलने के लिए सेकेंड वर्ल्ड वॉर (World War 2) में इस्तेमाल हुआ खतरनाक बम दे दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 08 June 2021 1:31:03

खिलौना समझ  मम्मी-पापा ने बच्चों को थमा दिया बम, हुआ खुलासा तो उड़े होश

ब्रिटेन के नौटिंगमशायर में एक माता-पिता ने बच्चे को खेलने के लिए सेकेंड वर्ल्ड वॉर (World War 2) में इस्तेमाल हुआ खतरनाक बम दे दिया। हालाकि, माता-पिता को इस बात की भनक नहीं थी कि बच्चे को खेलने के लिए जो चीज दी है वे एक बम है। इस बात का खुलासा होने के बाद माता-पिता के होश उड़ गए।

डेविड और केरन नेवार्क के थॉर्सबाइ पार्क (Thorseby Park in Newark) में दो बेटियों के साथ पिकनिक के लिए गए थे। यहीं पर नदी के किनारे केरन के पति डेविड को एक अजीबोगरीब चीज़ मिली। इस अनोखी चीज़ को डेविड ने अपनी पत्नी और बच्चों को दिखाया। डेविड ने उसी वक्त कहा कि ये किसी बॉम्ब की तरह दिख रहा है। हालांकि उनकी पत्नी इस बात को मानने को तैयार नहीं हुईं और उन्होंने सोचा कि ये बच्चों का कोई खिलौना है, जो किसी ने पिकनिक स्पॉट पर छोड़ दिया।

हालांकि केरन के पति डेविड को इस बात का यकीन नहीं था, कि ये कोई खिलौना है। बच्चों के साथ खेलते हुए उन्होंने बम को एक किक मारकर वहीं पहुंचा दिया, जहां से उसे उठाया था। बच्चे तो खुश हो गए लेकिन डेविड को उसमें से आने वाली धातु की आवाज़ से यकीन हो गया कि ये खिलौना तो नहीं है। हालांकि उनकी पत्नी ने अब भी उन्हें 'ड्रामा किंग' का ही खिताब दिया।

केरन बताती हैं कि उस दिन वे पिकनिक मनाकर घर वापस आ गए। इसी बीच जब उन्होंने पार्क ऑफिशियल फेसबुक पेज पर एक पोस्ट पढ़ा तो वे खौफ से कांप उठीं।

पोस्ट में लिखा था कि नदी के किनारे एक बम का नियंत्रित विस्फोट कराया गया। ये बम वही था, जो उनके पति को डेविड को पिकनिक स्पॉट पर मिला था।

पुलिस ने सभी को ये सलाह भी दी कि अगर उन्होंने कोई ऐसी चीज़ मिले तो वे पुलिस को खबर करें। शर्मिंदा केरन ने अपने पति को ये बात बताई और सभी लोगों से कहा कि अगर वो ऐसा कुछ देखें तो इसे बेहद गंभीरता से लें।

केरन और डेविड को बाद में पता चला कि वे जिस जगह पर पिकनिक मनाने गए थे, वो जगह एक पुराना आर्मी बेस था। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यहां ट्रेनिंग एक्सरसाइज़ होती थी। यही वजह है कि अब भी वहां कुछ पुराने वॉर ऑब्जेक्ट्स मिलते रहते है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाली एयरलाइंस की बड़ी चूक, जम्मू-कश्मीर को बताया पाकिस्तान का हिस्सा; विवाद बढ़ते ही चुपचाप हटाई पोस्ट
नेपाली एयरलाइंस की बड़ी चूक, जम्मू-कश्मीर को बताया पाकिस्तान का हिस्सा; विवाद बढ़ते ही चुपचाप हटाई पोस्ट
कच्चे तेल की कीमतों में मचा हाहाकार, $120 प्रति बैरल के पार ब्रेंट क्रूड; वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गहराया संकट
कच्चे तेल की कीमतों में मचा हाहाकार, $120 प्रति बैरल के पार ब्रेंट क्रूड; वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गहराया संकट
बंगाल में बंपर वोटिंग के बाद क्या बदलेंगे समीकरण? पूर्व सांसद मोहम्मद अदीब का चौंकाने वाला दावा
बंगाल में बंपर वोटिंग के बाद क्या बदलेंगे समीकरण? पूर्व सांसद मोहम्मद अदीब का चौंकाने वाला दावा
सूअर की तरह छटपटा रहा... ईरान पर ट्रंप का तीखा वार, बढ़ा तनाव, नया ऑफर खारिज, तेल मार्ग पर अमेरिका की सख्ती जारी
सूअर की तरह छटपटा रहा... ईरान पर ट्रंप का तीखा वार, बढ़ा तनाव, नया ऑफर खारिज, तेल मार्ग पर अमेरिका की सख्ती जारी
ट्रिपल मर्डर का मास्टरमाइंड जीतू एनकाउंटर में ढेर, बुलंदशहर मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी घायल
ट्रिपल मर्डर का मास्टरमाइंड जीतू एनकाउंटर में ढेर, बुलंदशहर मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी घायल
RBI का बड़ा ऐलान! क्रेडिट कार्ड यूजर्स को बढ़ी राहत, नए नियमों से मिलेगा जबरदस्त फायदा
RBI का बड़ा ऐलान! क्रेडिट कार्ड यूजर्स को बढ़ी राहत, नए नियमों से मिलेगा जबरदस्त फायदा
राघव चड्ढा को BJP ने सिखाया संगठनात्मक शिष्टाचार, ‘नितिन नवीन’ नहीं बल्कि ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष जी’ कहने की दी गई सलाह
राघव चड्ढा को BJP ने सिखाया संगठनात्मक शिष्टाचार, ‘नितिन नवीन’ नहीं बल्कि ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष जी’ कहने की दी गई सलाह
रिकेल्टन का विस्फोटक शतक, 44 गेंदों में सेंचुरी जड़कर मुंबई के लिए बनाया नया इतिहास
रिकेल्टन का विस्फोटक शतक, 44 गेंदों में सेंचुरी जड़कर मुंबई के लिए बनाया नया इतिहास
सनराइजर्स हैदराबाद की धमाकेदार जीत के 5 सितारे, हेड-क्लासेन ने मचाया तहलका; मुंबई के गेंदबाज हुए बेअसर
सनराइजर्स हैदराबाद की धमाकेदार जीत के 5 सितारे, हेड-क्लासेन ने मचाया तहलका; मुंबई के गेंदबाज हुए बेअसर
लगातार हार से हार्दिक पांड्या निराश, बोले- गेंदबाजों से थी बड़े स्कोर बचाने की उम्मीद
लगातार हार से हार्दिक पांड्या निराश, बोले- गेंदबाजों से थी बड़े स्कोर बचाने की उम्मीद
रणवीर इलाहाबादिया या फराह खान: भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला यूट्यूबर कौन?
रणवीर इलाहाबादिया या फराह खान: भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला यूट्यूबर कौन?
76 साल की उम्र में नाना पाटेकर की फिटनेस देखकर दंग रह गए फैंस, वायरल हुआ वर्कआउट वीडियो
76 साल की उम्र में नाना पाटेकर की फिटनेस देखकर दंग रह गए फैंस, वायरल हुआ वर्कआउट वीडियो
केमिकल फेस वॉश को कहें अलविदा, अपनाएं प्राकृतिक औषधियों से बना फेस क्लीनर, चेहरे की चमक होगी दोगुनी
केमिकल फेस वॉश को कहें अलविदा, अपनाएं प्राकृतिक औषधियों से बना फेस क्लीनर, चेहरे की चमक होगी दोगुनी
डायबिटीज में नारियल पानी कितना सुरक्षित? सुबह खाली पेट पीने से शरीर पर क्या पड़ता है असर
डायबिटीज में नारियल पानी कितना सुरक्षित? सुबह खाली पेट पीने से शरीर पर क्या पड़ता है असर