न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मशरूम्स की डिक्शनरी में हैं 50 शब्द, मनुष्य की तरह करते है एक दूसरे से बातें: स्टडी

अगर हम आपसे कहे कि मशरूम आपस में बात करते है तो थोड़ा सोच में पड़ जाएंगे की ये कैसे हो सकता है लेकिन द गार्जियन में प्रकाशित हुई एक खबर के अनुसार वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि ये मशरूम आपस में बातें करते हैं और उनके पास 50 शब्द हैं, जो विद्युत प्रवाह के तौर पर चलते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Apr 2022 11:27:22

मशरूम्स की डिक्शनरी में हैं 50 शब्द, मनुष्य की तरह करते है एक दूसरे से बातें:  स्टडी

अगर हम आपसे कहे कि मशरूम आपस में बात करते है तो थोड़ा सोच में पड़ जाएंगे की ये कैसे हो सकता है लेकिन द गार्जियन में प्रकाशित हुई एक खबर के अनुसार वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि ये मशरूम आपस में बातें करते हैं और उनके पास 50 शब्द हैं, जो विद्युत प्रवाह के तौर पर चलते हैं। इनके पास से निकलने वाले विद्युत प्रवाह (Electrical Impulses) इंसानों की बातचीत जैसे ही होते हैं। अगर इन अलग-अलग इलेक्ट्रिकल इम्पल्सेस को शब्दों में बदला जाए तो मशरूम करीब 50 शब्दों का उपयोग अपनी बातचीत के दौरान करते हैं।

मशरूम जमीन के अंदर मौजूद अपनी जड़ों यानी लंबी फिलामेंट जिसे हाइफे (Hyphae) कहते हैं, उनके जरिए बिजली का प्रवाह भेजते हैं। इन बिजली की तरंगों में संदेश छिपे होते हैं, जो दूसरे मशरूम समझ जाते हैं। ये ठीक वैसा ही है जैसा इंसानों के शरीर में तंत्रिका तंत्र (Nerve Cells) करती हैं।

mushrooms,mushrooms speak,study

अब यह सवाल उठता है कि इलेक्ट्रिकल इम्पल्सेस का इंसानी भाषा से क्या लेना-देना है? वो शब्दों में कैसे बदल सकते हैं। इसका पता लगाने के लिए ब्रिस्टल स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्ट ऑफ इंग्लैंड्स में मौजूद कंप्यूटर लैब में प्रो। एंड्र्यू एडमात्ज्की ने एक प्रयोग किया। उन्होंने फंगस की चार प्रजातियों - इनोकी (Enoki), स्प्लिट गिल (Split Gill), घोस्ट (Ghost) और कैटरपिलर फंजाई (Caterpillar Fungi) से निकलने वाली बिजली की तरंगों का एनालिसिस किया।

प्रो एंड्र्यू ने हाइफे के जाल के बीच बेहद सूक्ष्म माइक्रोइलेक्ट्रोड्स लगा दिए। ये माइक्रोइलेक्ट्रोड्स हाइफे के माइसीलिया नाम के अंग में लगाए गए थे। तब पता चला कि मशरूम और फंगस आपस में करंट के जरिए संदेश भेजते हैं। अलग-अलग परिस्थितियों के लिए अलग-अलग तरह का करेंट। कम समय का, ज्यादा समय का, हल्का या तीव्र। प्रयोग में सामने आया कि अलग-अलग फंगस अपने-अपने क्लास, फैमिली और प्रजाति के अनुसार ही बिजली के प्रवाह को संचालित करता है। हर करेंट की अलग तीव्रता और समय सीमा थी। इन्हें जब डिक्शनरी में मौजूद शब्दों के उच्चारण के साथ एनालिसिस किया गया तो 50 शब्द निकल कर आए। जो इंसानों की बातचीत से मिलते जुलते हैं।

mushrooms,mushrooms speak,study

प्रो एंड्र्यू ने कहा कि ये भी हो सकता है कि वो एकदम बातें न करते हों क्योंकि मशरूम का माइसीलियम वाला हिस्सा इलेक्ट्रिकली चार्ज्ड होता है। जैसे ही चार्ज्ड टिप्स वाले मशरूम्स अलग-अलग इलेक्ट्रोड्स के सामने आते हैं, वहां एक प्रवाह पैदा होता है। यह प्रवाह पूरे मशरूम के कॉलोनियों में हाइफे के जरिए पहुंच जाता है।

प्रो एंड्र्यू ने कहा कि कई बार अचानक से बदली परिस्थितियों में इनके बीच किसी तरह का संवाद नहीं होता। अभी इस बारे में कई स्टडी करनी होगी क्योंकि इलेक्ट्रिकल संदेशों को किसी भाषा में बदलने के लिए और सबूतों की जरूरत होगी। साथ ही इलेक्ट्रिकल पल्सेस के व्यवहार को भी समझना बाकी। क्योंकि इसमें पोषक तत्वों को भेजने के भी संदेश होते हैं।

यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सटर में बायोसाइंसेज के प्रोफेसर डैन बेबर ने कहा कि इस नई स्टडी से यह पता चलता है कि मशरूम के बीच इलेक्ट्रिकल संदेशों की लयबद्धता क्या है।

इससे पहले इसी फ्रिक्वेंसी की पोषक तरंगों का भी पता चला था। यह बेहद रुचिकर स्टडी है। किसी विद्युत प्रवाह को शब्दों में पिरोकर उसे एक भाषा देना एक कठिन कार्य है। अगर कोई कर सकता है तो उसे शायद फंगस को गूगल ट्रांसलेट पर डालना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर