इस किले में कभी मैरी, क्वीन ऑफ स्कॉट्स और प्रिंस चार्ल्स भी रुके हैं। अब ये किला एयरबीएनबी पर लिस्ट कर दिया गया है और यहां एक रात रुकने का किराया करीब 1 लाख रुपये है। अब किसी को किला बुक करना है तो एक रात में 3 लाख रुपये तक भी खर्च किया जा सकता है। हाल ही में एक्टर रिक कार इस होटल में रुकने गए और उन्होंने होटल के इंटीरियर से जुड़ी कई फोटोज को शेयर किया। इस किले को ग्रामीण इलाके में बनाया गया है। कमरे में रोशनी की काफी कमी है और वो सालों पुराना लुक अभी भी लिए हुए है। रिकन ने एक वीडियो भी बनाया है जिसमें दिख रहा है कि वो कैसे अपने कमरे में घुस रहे हैं। इक पतली सी सीढ़ी सुरंग की तरह नीचे की तरफ जा रही है जहां उनका कमरा है। रिक को पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट किया है। एक शख्स ने लिखा कि वो या तो किले के बाहर स्लीपिंग बैग में सो जाएगा या फिर किसी टेंट में सो जाएगा मगर वो इस कमरे में नहीं सोएगा। लोगों ने कहा कि होटल का कमरा देखकर किसी भूतिया फिल्म के कमरे जैसा लग रहा है जहां भूतों का वास होता है।On a stag doo.
— Rick S Carr (@rs_carr) March 15, 2022
We are all staying in a castle.
And
this is my room for the week… pic.twitter.com/MjYxurOMTb
















