जब बीच सड़क पर बिना ड्राइवर चलने लगी स्कूटी, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक इलेक्ट्रिक स्कूटी को चलते देखा जा रहा है। सबसे कमाल की बात यह है कि यह स्कूटी बिना ड्राईवर के चल रही है। ऐसे में बिना ड्राइवर के इस तरह जादूई ढंग से चल रही स्कूटी ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Tue, 24 May 2022 10:37:16
इलेक्ट्रिक व्हीकल में इन दिनों टेस्ला का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। जिसकी कारों में कंपनी ड्राइवर लैस ड्राइविंग फीचर का अनुभव दे रही है। सड़क पर चल रही आपकी कार को चलाने के लिए किसी ड्राइवर की जरूरत नहीं होगी। वहीं, अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक इलेक्ट्रिक स्कूटी को चलते देखा जा रहा है। सबसे कमाल की बात यह है कि यह स्कूटी बिना ड्राईवर के चल रही है। ऐसे में बिना ड्राइवर के इस तरह जादूई ढंग से चल रही स्कूटी ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।