न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जबलपुर-भोपाल हाईवे पर भयावह हादसा, रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा गिरा, 391 करोड़ में बना था पुल

जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे पर शाहपुरा के पास रेलवे ओवरब्रिज का एक हिस्सा भरभराकर गिरा। चार साल पहले 391 करोड़ रुपये में बना यह पुल अब गंभीर हालात में है, हादसे से ट्रैफिक जाम और निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठे।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 23 Feb 2026 8:47:33

जबलपुर-भोपाल हाईवे पर भयावह हादसा, रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा गिरा, 391 करोड़ में बना था पुल

मध्य प्रदेश के जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे पर शाहपुरा के पास एक गंभीर हादसा सामने आया है। यहां रेलवे ओवरब्रिज का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया, जिससे एनएच-45 पर ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय ब्रिज के आसपास कोई वाहन खड़ा नहीं था, जिससे बड़ा जनहानि टल गई।

दिसंबर में पहले भी हुआ था हादसा

indiatv की खबर के अनुसार, जहां ओवरब्रिज का हिस्सा गिरा, वहीं पास ही रेलवे क्रॉसिंग स्थित है। यह ब्रिज इसी रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर बनाया गया था। याद रहे कि दिसंबर में भी इसी ब्रिज का एक हिस्सा टूटकर गिर चुका था। भोपाल को जबलपुर से जोड़ने वाले इस राष्ट्रीय मार्ग पर हादसे के बाद लंबा जाम लग गया।

चार साल पहले ही बनकर तैयार हुआ था पुल

यह ओवरब्रिज लगभग चार साल पहले तैयार हुआ था और बांगड़ कंपनी ने इसका निर्माण कराया था। कुल लागत लगभग 391 करोड़ रुपये थी। निर्माण का काम वर्ष 2018 में शुरू हुआ और 2022 में पूरा हुआ। पिछले कुछ महीनों से ब्रिज का एक हिस्सा पहले से ही क्षतिग्रस्त था, जिस कारण यातायात केवल एक लेन से संचालित हो रहा था। अब दूसरा हिस्सा भी गिर जाने से हालात गंभीर हो गए हैं।

प्रशासन ने यातायात डायवर्ट किया

हादसे के तुरंत बाद प्रशासन ने ट्रैफिक को शाहपुरा शहर के भीतर से डायवर्ट कर दिया। इसके चलते इलाके में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

निर्माण गुणवत्ता पर उठ रहे गंभीर सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि वे पहले भी ब्रिज की गुणवत्ता पर सवाल उठा चुके थे। इस घटना ने मध्य प्रदेश पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD) और रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उल्लेखनीय है कि भोपाल में बने 90 डिग्री ब्रिज के निर्माण को लेकर भी PWD को पहले आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। अब जबलपुर में हुए इस हादसे ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रशासनिक जवाबदेही पर फिर से गंभीर बहस शुरू कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?