पुलिसवालों पर भी चढ़ा 'कच्चा बादाम' का बुखार, मटकाई कमर; वीडियो वायरल
मूंगफली बेचने वाले भुबन बड्याकर के 'कच्चा बादाम' गाना गाने (Kacha Badam Song) का खुमार पिछले कई हफ्तों से लोगों के ऊपर छाया हुआ है। कच्चा बादाम गाने पर लोग जमकर रील्स वीडियो बना रहे हैं और इसे इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे हैं।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Wed, 23 Mar 2022 11:26:07
मूंगफली बेचने वाले भुबन बड्याकर के 'कच्चा बादाम' गाना गाने (Kacha Badam Song) का खुमार पिछले कई हफ्तों से लोगों के ऊपर छाया हुआ है। कच्चा बादाम गाने पर लोग जमकर रील्स वीडियो बना रहे हैं और इसे इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे हैं। इसी क्रम में पांच पुलिसकर्मियों पर भी इस गाने का क्रेज देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी समेत पांच पुलिसकर्मी ‘कच्चा बादाम’ गाने पर अपनी कमर मटकाते नजर आ रहे हैं।