Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने ही बेडरूम में रोमांस करना पड़ा कपल को भारी, लगा 27000 रुपये का जुर्माना!

वेल्स के शहर व्रेक्सहैम की रहने वाली 41 वर्षीय क्रिस्टीन मॉर्गनमुश्किल में पड़ गई हैं। उनके पड़ोसियों ने प्रशासन से उनकी शिकायत की है कि उनके घर से किसी कपल के रोमांस की आवाजें बहुत जोर-जोर आती हैं जिससे उनकी नींद और चैन सब छिन गया है। पड़ोसियों ने जब इस मामले की कई बार शिकायतें कीं तब जानकर उनके खिलाफ प्रशासन ने एक्शन लिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 22 Sep 2022 7:49:37

अपने ही बेडरूम में रोमांस करना पड़ा कपल को भारी, लगा 27000 रुपये का जुर्माना!

आपने देखा होगा कि कई कपल खुलेआम रोमांस करने लग जाते हैं जो कुछ लोगों को अच्छा नहीं लगता हैं। हांलाकि अपने पार्टनर के साथ आप अपने बेडरूम में रोमांस करते हैं तो इससे दूसरों को किसी भी प्रकार की तकलीफ नहीं होती हैं। लेकिन यह तब तक ही सही हैं जबतक इसकी वजह से दूसरों को परेशानी ना हो रही हो। इससे जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा हैं जहां एक कपल को अपने ही बेडरूम में रोमांस करना भारी पड़ गया और उनपर 27000 रुपये का जुर्माना भी लगा। अब आप सोच रहे होंगे कि कपल के अपने बेडरूम में रोमांस करने से किसी को क्या परेशानी हो सकती हैं! तो आइये जानते है इस हैरान करने वाले मामले के बारे में...
वेल्स के शहर व्रेक्सहैम की रहने वाली 41 वर्षीय क्रिस्टीन मॉर्गनमुश्किल में पड़ गई हैं। उनके पड़ोसियों ने प्रशासन से उनकी शिकायत की है कि उनके घर से किसी कपल के रोमांस की आवाजें बहुत जोर-जोर आती हैं जिससे उनकी नींद और चैन सब छिन गया है। पड़ोसियों ने जब इस मामले की कई बार शिकायतें कीं तब जानकर उनके खिलाफ प्रशासन ने एक्शन लिया। क्रिस्टीन अपने बुजुर्ग पिता, 23 साल के बेटे और एक बेटी के साथ रहती है जो 20 साल के कम उम्र की है। Wrexham County Borough Council में इस मामले की सुनवाई हुई जहां कोर्ट की ओर से क्रिस्टीन पर 27 हजार रुपयों का जुर्माना लगाया गया। तब क्रिस्टीन ने कोर्ट में बताया कि उन आवाजों के जिम्मेदार उसका बेटा और उसकी गर्लफ्रेंड हैं। कोर्ट ने माना कि क्रिस्टीन नाइट शिफ्ट करती हैं इसलिए वो आवाजें उनकी नहीं हो सकतीं मगर पड़ोसियों ने शिकायत की है कि आवाजें उन्हीं के घर के आती हैं जो रोमांटिक मोमेंट्स की होती हैं। पड़ोसियों ने कहा कि इन आवाजों की वजह से वो सो नहीं पा रहे। आवाजें सबसे ज्यादा देर रात आती हैं या फिर भोर में आती हैं। पड़ोसियों ने प्रशासन से पहली बार आवाज आने की शिकायत जुलाई 2020 में की थी जब क्रिस्टीन के घर काफी तेज आवाज में पार्टी हो रही थी। उसके बाद से प्राइवेट पलों की आवाजें पिछले साल क्रिसमस के वक्त से ज्यादा ही बढ़ गईं। कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा कि भले ही वो खुद निजी तौर पर इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं मगर उन्हें इस बात को देखना चाहिए था कि उनके परिवार के किसी सदस्य की वजह से कोई पड़ोसी ना परेशान हो। प्रशासन की ओर से पड़ोसियों के घर के बाहर आवाज रिकॉर्ड करने के लिए नॉइज़ मॉनिटर लगाया गया था जिससे पता चला कि आवाजें संबंध बनाते वक्त की ही हैं। इन आवाजों से पड़ोसी अपने ही घर में खुशी से नहीं रह पा रहे हैं और कई बार उन्हें शर्मिंदा भी होना पड़ता है। क्रिस्टीन के बेटे पर भी पर्यावरण संरक्षण कानून के तहत 4 मामलों में केस दर्ज किया गया है जिसकी सुनवाई अगले महीने होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
astrology