Microsoft Corporation को 47 साल पूरे हो गए है। Microsoft Corporation की स्थापना Bill Gates और उनके बचपन के दोस्त Paul Allen के साथ की थी। ऐसे में Bill Gates ने अपना एक पुराना वीडियो शेयर किया है। Bill Gates ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में उन्हें कुर्सी पर से छलांग लगाते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने लिखा है कि हर डेस्क और हर घर में कंप्यूटर होने के Microsoft के विजन को तेजी से पूरा किया है।














