न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिना जबड़े का है ये शख्स, ना बोल पाता, ना कभी टेस्ट किया खाना, बताया कैसे मिली दुल्हन

जोसेफ विलियम्स नाम का यह शख्स बिना जबड़े के पैदा हुआ। जिसकी वजह से वह ना तो बोल पाते हैं, ना खाना खा पाते हैं और ना ही अच्छे से सांस ले पाते हैं। शारीरिक दिक्कतों की वजह से लोग उनसे दूरी बना कर रखते थे। उन्हें यहां तक लगता था कि उनकी कभी शादी नहीं होगी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 22 May 2022 6:29:54

बिना जबड़े का है ये शख्स, ना बोल पाता, ना कभी टेस्ट किया खाना, बताया कैसे मिली दुल्हन

जोसेफ विलियम्स नाम का यह शख्स बिना जबड़े के पैदा हुआ। जिसकी वजह से वह ना तो बोल पाते हैं, ना खाना खा पाते हैं और ना ही अच्छे से सांस ले पाते हैं। शारीरिक दिक्कतों की वजह से लोग उनसे दूरी बना कर रखते थे। उन्हें यहां तक लगता था कि उनकी कभी शादी नहीं होगी। लेकिन कहते है ना भगवान ने हर किसी के लिए किसी ना किसी को बनाया है। जोसेफ विलियम्स के साथ भी ऐसा ही हुआ। साल 2019 में उनकी मुलाकात अपने 39 साल के हमसफर वानिया से हुई और 2020 में दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली।

41 साल के जोसेफ विलियम्स अमेरिका के शिकागो में रहते हैं। वह जन्म से ही एक रेयर बीमारी, ओटोफेशियल सिंड्रोम से ग्रसित हैं। जिसकी वजह से वह मुंह से बोल या खा नहीं पाते हैं। वह साइन लैंग्वेज और इटिंग ट्यूब का इस्तेमाल करते हैं।

men without jaw,weird news

जोसेफ ने कहा, 'डेटिंग भी बहुत मुश्किल थी क्योंकि मेरा आत्मसम्मान बहुत नीचे चला गया था और मैं खुद को बेकार समझने लगा था। लेकिन जब मैंने खुद पर विश्वास जताना शुरू किया और महसूस किया कि मैं ज्यादा डिजर्व करता हूं, तो फिर मेरी तलाश पत्नी ढूंढने के बाद ही खत्म हुई।'

जोसेफ, जो कि पेशे से एक वेल्डर हैं। वह मानते थे कि उन्हें अपनी बाकि की जिंदगी अकेले ही गुजारनी पड़ेगी। लेकिन साल 2019 में उनकी मुलाकात अपने 39 साल के हमसफर वानिया से हुई। जोसेफ ने कहा, 'हमारे रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई थी। लेकिन फिर हमलोगों ने डेटिंग शुरू कर दिया और फिर प्यार हो गया। साल 2020 में हम लोगों ने शादी कर ली। मैं जानता हूं कि लोगों ने कभी यह उम्मीद नहीं की होगी कि मेरी भी शादी होगी। ईमानदारी से कहूं तो मुझे भी ऐसा ही लगता था।'

जोसेफ ने कहा, 'मैं जानता हूं कि मैं अलग हूं। इस वजह से कुछ लोगों को लगता है कि मैं बुरा हूं और वे लोग मुझे एक्सेप्ट नहीं करते हैं। लेकिन मैं भी इंसान ही हूं, मेरे पास भी दिल है, फीलिंग्स और दिमाग भी। मुझे भी रेस्पेक्ट के साथ ट्रीट किया जाना चाहिए था, वैसे ही जैसे किसी और को किया जाता है।'

men without jaw,weird news

खाने को टेस्ट नहीं किया

जोसेफ ने साइन लैंग्वेज, जेस्चर, फोन और राइटिंग नोट्स के जरिए बात करना सीख रखा है। वहीं खाने के लिए वह पेट से जुड़े एक स्पेशल ट्यूब का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा- 'मैं खा और बोल नहीं सकता। यहां तक कि मैं ठीक से सांस भी नहीं ले पाता हूं। मैंने कभी खाने को टेस्ट नहीं किया है। क्योंकि मैं ट्यूब के जरिए ब्लेंडेड फुड ही खाता हूं।'

जोसेफ के जबड़े नहीं हैं

जन्म से ही जोसेफ के जबड़े नहीं हैं। जब वह कुछ दिनों के ही थे तब उन्हें इलाज के लिए शिकागो ले जाया गया था। वहां उनकी बहुत सारी सर्जरी हुई। लेकिन वह ठीक नहीं हो पाए। अब जोसेफ इस बात को लेकर तटस्थ हैं कि फिजिकल कंडीशन की वजह से वह जीना नहीं छोड़ेंगे। जोसेफ ने कहा, 'एक दिन DJ बनना मेरा सपना है। कभी-कभी कम्युनिकेट करने में मुझे दिक्कत होती है, लेकिन म्यूजिक मेरे लिए अपने आप को एक्सप्रेस करने का जरिया है।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप ने 100% टैरिफ वाले रूस प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर क्या होगा असर?
ट्रंप ने 100% टैरिफ वाले रूस प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर क्या होगा असर?
ग्रीनलैंड पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका को मिलेगी सुरक्षा की स्थायी जिम्मेदारी; डेनमार्क के साथ हुआ समझौता
ग्रीनलैंड पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका को मिलेगी सुरक्षा की स्थायी जिम्मेदारी; डेनमार्क के साथ हुआ समझौता
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
फराह खान ने सबा इब्राहिम के सामने कहा ‘समय रैना सॉरी’, जानें किस बात पर कॉमेडियन से मांगी माफी
फराह खान ने सबा इब्राहिम के सामने कहा ‘समय रैना सॉरी’, जानें किस बात पर कॉमेडियन से मांगी माफी
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती