Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एक हादसे ने बर्बाद कर दी इस महिला के 19 साल की मेहनत, बनाया था लंबे नाखूनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड

आपने कई अतरंगी वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में सुना होगा जिसमें से एक हैं लंबे नाखूनों का जो कभी ली रेडमंड (Lee Redmond) नामक महिला के नाम हुआ करता था। लेकिन इस महिला के साथ हुए एक हादसे ने सब बर्बाद कर दिया और महिला की 19 साल की मेहनत पर पानी फिर गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 10 Aug 2022 12:44:09

एक हादसे ने बर्बाद कर दी इस महिला के 19 साल की मेहनत, बनाया था लंबे नाखूनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड

कोई भी वर्ल्ड रिकॉर्ड हो उसे बनाना कोई आसान काम नहीं होता हैं। इसके लिए आपको जूनून और शिद्दत की जरूरत होती हैं फिर चाहे वह रिकॉर्ड अतरंगी ही क्यों ना हो। जी हां, आपने कई अतरंगी वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में सुना होगा जिसमें से एक हैं लंबे नाखूनों का जो कभी ली रेडमंड (Lee Redmond) नामक महिला के नाम हुआ करता था। लेकिन इस महिला के साथ हुए एक हादसे ने सब बर्बाद कर दिया और महिला की 19 साल की मेहनत पर पानी फिर गया। इस हादसे के बाद महिला जैसे टूट सी गई, क्योंकि जिसके लिए उसने सालों मेहनत की, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और महज कुछ सेकेंड ने उसका ताज ही छीन लिया। हालांकि उन्होंने अपने टूटे हुए नाखूनों को आज भी सहेज कर रखा हुआ है। वह अब 68 साल की हो चुकी हैं और कहती हैं नाखूनों के न होने से अब उनके रोजमर्रा के काम काफी आसानी से हो जाते हैं।
दरअसल, महिला ने अपने लंबे नाखूनों से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। उसे दुनिया की सबसे लंबे नाखूनों वाली महिला कहा जाता था। वो अमेरिका के उटाह की रहने वाली है। उसने साल 1979 से ही अपने हाथों के नाखूनों को काटना छोड़ दिया था और करीब 19 साल के बाद जब उसके नाखून काफी बड़े हो गए, तब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अधिकारियों ने उससे संपर्क किया और फिर उसके नाखूनों को मापा। इसके बाद उसके नाखूनों को दुनिया में सबसे लंबा माना गया और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में उसका नाम दर्ज हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2008 तक ली रेडमंड के नाखूनों की लंबाई दुनिया में सबसे ज्यादा थी। उनके दोनों हाथों के नाखूनों को मिलाया जाता तो उसकी कुल लंबाई 28 फीट 4 इंच थी। सिर्फ उनके दाएं हाथ के अंगूठे का ही नाखून 2 फीट 11 इंच लंबा था। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह अपने नाखूनों का खूब ध्यान रखती थीं। उसका पेडिक्योर करवाती थीं। इसके अलावा नाखूनों को गर्म ऑलिव ऑयल में डुबाकर रखती थीं, ताकि नाखून सख्त हो जाएं और टूटें ना। साथ ही नाखूनों को वह गोल्ड कलर से पेंट भी करती थीं, ताकि वो कुछ अलग और शानदार दिखें। हालांकि साल 2009 ने उनकी सारी मेहनत को बर्बाद करके रख दिया। दरअसल, फरवरी महीने में उनकी गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट हुआ, जिसमें उनकी जान तो बच गई, लेकिन उनके नाखून शरीर से अलग हो गए। ये उनके लिए काफी दुखी कर देने वाला क्षण था। इतना कि वो अपने टूटे हुए नाखूनों को देख कर रो पड़ी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
astrology