न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया का इकलौता मंदिर जहां महादेव के साथ उनकी पुत्री अशोकासुंदरी भी हैं विराजमान

आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं महादेव के ऐसे इकलौते मंदिर की जहां उनके साथ उनकी पुत्री अशोकासुंदरी भी विराजमान हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 21 July 2022 3:59:58

दुनिया का इकलौता मंदिर जहां महादेव के साथ उनकी पुत्री अशोकासुंदरी भी हैं विराजमान

सावन के इस महीने में भक्तगण शिव मंदिरों में दर्शन करने पहुंच रहे हैं। देशभर में भगवान शिव के हजारों मंदिर हैं और सभी की अपनी अलग आस्था और कहानी हैं। लेकिन महादेव के कुछ मंदिर ऐसे हैं जो अपनेआप में ही अनोखी पहचान रखते हैं। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं महादेव के ऐसे इकलौते मंदिर की जहां उनके साथ उनकी पुत्री अशोकासुंदरी भी विराजमान हैं। यह मंदिर राजस्थान के कोटा के कंसुआ में हैं। यहां भगवान शिव के साथ माता पार्वती और मां गंगा ही नहीं, उनके दोनों पुत्र भगवान गणेश और कार्तिकेय के साथ पुत्री अशोकासुंदरी भी विराजमान हैं। आश्रम में शिवगण, नंदी और भैरव भी विराजमान हैं। मान्यता है कि मंदिर के प्रांगण में स्थापित जल कुंड में स्नान करने से समस्त कष्टों का अंत हो जाता है।

इस मंदिर की दूसरी सबसे बड़ी खासियत यह है कि भगवान शिव अपने भक्तों को माता पार्वती जितना स्नेह देते हैं। यहां भोलेनाथ माता पार्वती के साथ नंदी पर विराजमान हैं। चंवर ढुला रही मां पार्वती भगवान शिव को निहार रही हैं और प्रेम के वशीभूत भगवान भी उन्हें देख रहे हैं, लेकिन सामने कोई भक्त उनके चरणों में ढोक देता है, उस पर भी उनकी उतनी ही दृष्टि रहती है। मंदिर में तीन चतुर्भुजी शिवलिंग भी स्थापित हैं, जो अपनेआप में अनूठे हैं। इस मंदिर की स्थापना इस तरह की गई है कि सूर्य जब भी उत्तरायण और दक्षिणायन होता है, दोनों बार एक-एक महीने के लिए उनकी पहली किरण सीधे मंदिर के गर्भगृह में भगवान शिव की प्रतिमा के चरणों में पड़ती है।

कर्णेश्वर धाम में मौर्य शासकों की अगाध श्रद्धा थी। 738 ईस्वी में आश्रम की हालत जीर्ण-शीर्ण होने पर राजा धवल ने अपने सेनापति शिवगण को मंदिर का जीर्णोद्धार कराने का आदेश दिया। काम पूरा होने पर शिवगण ने मंदिर की दीवार पर दो शिलालेख भी लगवाए। प्राकृत और आदिसंस्कृत भाषा में लिखे इन शिलालेखों में मंदिर की महत्ता का उल्लेख किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

1 मई से LPG सिलेंडर पर नए नियम लागू, बिना OTP नहीं होगी डिलीवरी, जानिए क्या-क्या बदलने जा रहा है सिस्टम में
1 मई से LPG सिलेंडर पर नए नियम लागू, बिना OTP नहीं होगी डिलीवरी, जानिए क्या-क्या बदलने जा रहा है सिस्टम में
ओडिशा के सुंदरगढ़ में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 की मौत, 12 से अधिक घायल
ओडिशा के सुंदरगढ़ में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 की मौत, 12 से अधिक घायल
गाजियाबाद की हाईराइज सोसाइटी में आग का तांडव, 9वीं से 11वीं मंजिल तक 8-10 फ्लैट झुलसे, दहशत में लोग
गाजियाबाद की हाईराइज सोसाइटी में आग का तांडव, 9वीं से 11वीं मंजिल तक 8-10 फ्लैट झुलसे, दहशत में लोग
बंगाल में चुनावी तनाव चरम पर, ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों और चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल, लगाए गंभीर आरोप
बंगाल में चुनावी तनाव चरम पर, ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों और चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल, लगाए गंभीर आरोप
करिश्मा कपूर ने पैपराजी को दी शालीनता की नसीहत, ‘ज्यादा जूम मत करना’ कहते ही वायरल हुआ वीडियो, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
करिश्मा कपूर ने पैपराजी को दी शालीनता की नसीहत, ‘ज्यादा जूम मत करना’ कहते ही वायरल हुआ वीडियो, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
सिंगर का सनसनीखेज आरोप, म्यूजिक डायरेक्टर को बताया ‘मद्रास का एपस्टीन’, लगाए यौन शोषण के गंभीर आरोप
सिंगर का सनसनीखेज आरोप, म्यूजिक डायरेक्टर को बताया ‘मद्रास का एपस्टीन’, लगाए यौन शोषण के गंभीर आरोप
मई में बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, खुलेंगे बंपर कमाई के रास्ते!
मई में बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, खुलेंगे बंपर कमाई के रास्ते!
MCX में सोना हुआ कमजोर, चांदी ने दिखाई मजबूती; जानें आज 24 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट
MCX में सोना हुआ कमजोर, चांदी ने दिखाई मजबूती; जानें आज 24 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट
राघव चड्ढा के भाजपा से जुड़ाव में प्रियंका चोपड़ा का नाम? नवजोत कौर सिद्धू का बड़ा दावा
राघव चड्ढा के भाजपा से जुड़ाव में प्रियंका चोपड़ा का नाम? नवजोत कौर सिद्धू का बड़ा दावा
90 वर्षीय महिला के मानहानि मामले की सुनवाई 2046 तक टली, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिया 20 साल का अंतराल
90 वर्षीय महिला के मानहानि मामले की सुनवाई 2046 तक टली, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिया 20 साल का अंतराल
19 साल पुरानी इस डरावनी फिल्म को आज भी अकेले देखने से कतराते हैं लोग, 12 लाख में बनी और कमा डाले 1600 करोड़, आ चुके 7 पार्ट
19 साल पुरानी इस डरावनी फिल्म को आज भी अकेले देखने से कतराते हैं लोग, 12 लाख में बनी और कमा डाले 1600 करोड़, आ चुके 7 पार्ट
ई-सिगरेट विवाद में घिरे रियान पराग, क्या हो सकती है जेल? जानिए भारत का सख्त कानून
ई-सिगरेट विवाद में घिरे रियान पराग, क्या हो सकती है जेल? जानिए भारत का सख्त कानून
'मैं और अभिषेक पूरी रात जागते रहे, हमारे कार्यकर्ताओं को उठाया जा रहा' – ममता बनर्जी के तीखे आरोप, चुनावी माहौल गरमाया
'मैं और अभिषेक पूरी रात जागते रहे, हमारे कार्यकर्ताओं को उठाया जा रहा' – ममता बनर्जी के तीखे आरोप, चुनावी माहौल गरमाया
क्या खाली पेट तरबूज और खरबूज खाना सही है? जानिए फायदे, नुकसान और किन लोगों को रखनी चाहिए सावधानियां
क्या खाली पेट तरबूज और खरबूज खाना सही है? जानिए फायदे, नुकसान और किन लोगों को रखनी चाहिए सावधानियां