न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनोखी होली जहां शरीर की खाल में घोंपी जाती है छुरी, गाड़े जाते हैं मुंह और बाजुओं के बीच सुंए

होली की परंपरा 200 सालों से निभाई जा रही है और इसमें तलवारों का इस्तेमाल किया जाता हैं। इसमें शरीर को सुंओं से बींधते हैं और पेट में तलवार को बांधते हैं। धुलंडी के दिन शाम को गांव में तख्त निकालने की परंपरा भी है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 17 Mar 2022 3:39:22

अनोखी होली जहां शरीर की खाल में घोंपी जाती है छुरी, गाड़े जाते हैं मुंह और बाजुओं के बीच सुंए

होली का त्यौहार अपनेआप में एकता और प्यार को दर्शाता हैं। लेकिन वहीँ इस त्यौहार से जुड़ी कई मान्यताएं और रीती-रिवाज हैं जो विभिन्न प्रदेशों में निभाए जाते हैं। इन रिवाजों में कुछ तो बेहद अनोखे हैं जिनपर यकीन कर पाना ही बहुत मुश्किल होता हैं। ऐसे ही अनोखे रिवाज के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं जो मेरठ शहर से जुड़ा हुआ हैं जहां होली की परंपरा 200 सालों से निभाई जा रही है और इसमें तलवारों का इस्तेमाल किया जाता हैं। इसमें शरीर को सुंओं से बींधते हैं और पेट में तलवार को बांधते हैं। धुलंडी के दिन शाम को गांव में तख्त निकालने की परंपरा भी है। मामला मेरठ शहर से करीब 12 किमी की दूरी पर मौजूद बिजौली गांव का हैं।

मान्यता हैं कि 200 साल पहले गांव में एक बाबा आए थे। उन्होंने धुलंडी पर इस परंपरा की शुरुआत की। उनके समय एक तख्त की शुरुआत हुई थी। ऐसी मान्यता है तभी से गांव में शरीर को बींधकर तख्त निकाले जाते हैं। परंपरा के अनुसार अगर इन तख्तों को न निकाला जाए तो गांव में प्राकृतिक आपदा भी आ सकती है। गांव में बाबा की समाधि भी मौजूद है जहां एक मंदिर बना दिया गया है।

गांव में पहले एक तख्त निकाला जाता था। मौजूदा समय में गांव में सात तख्त निकाले जाते हैं। एक तख्त पर तीन लोग अपने शरीर को बींधकर खड़े रहते हैं। वहीं एक आदमी उनकी देखभाल के लिए रहता है। इसी के साथ-साथ गांव वाले होली के गीतों पर झूमते हुए बुध चौक से निकलते हुए पूरे गांव की परिक्रमा लगाते हैं। इस परंपरा में कुछ लोग ही शामिल नहीं होते हैं, बल्कि पूरा गांव शामिल होता है। पूरा गांव झूमता गाता हुआ पूरे गांव की परिक्रमा करता है। शरीर की खाल में छुरी घोंपी जाती है। मुंह और और बाजुओं के बीच से सुंए गाड़े जाते हैं। पेट में तलवार भी घोंपर जाती है। इस नजारे को देखकर कोई भी अचंभित हो सकता है। शायद ही ऐसा हैरान और रोमांच पैदा करने वाली होली का नजारा कभी किसी ने नहीं देखा होगा।

ताज्‍जुब की बात तो ये है कि होलिका दहन के एक दिन बाद होने वाले इस परंपरा से पहले बींधने वाले लोग अपने शरीर पर होली की राख लगाते हैं, जिससे जख्मों के दर्द को सहन किया जा सके। वहीं जिस छुरी को बदन में घोंपा जाता है, उसका 15 दिन पहले आग में तपाकर जंग साफ किया जाता है। तख्त पर बिंधने वाले लोग रंग-बिरंगे कपड़ों में होते हैं। तख्त को भी सजाया जाता है। पूरे गांव में परिक्रमा के समय गुड़, आटा, रुपये और चादर चढ़ाई जाती है। जितना भी चढ़ावा आता है, उसको गांव के मंदिर में चढ़ाया जाता है। इस परंपरा को देखने के लिए गांव से बाहर रह रहे लोग गांव जरुर आते हैं। पूरे गांव में मेले जैसा माहौल होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात