न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनोखी परंपरा: यहां रंग और फूलों से नहीं बल्कि पत्थरों से खेली जाती है होली, लहूलुहान हो जाते हैं लोग

रंगों का त्योहार होली यानी खुशियों का त्योहार ऐसे में लोग इसे अलग-अलग तरह से मनाते है। जब बात भारत की हो तो यहां अलग अलग जगह विभिन्न तरीकों से होली खेली जाती है।

Posts by : Karishma | Updated on: Wed, 20 Mar 2024 12:00:10

अनोखी परंपरा: यहां रंग और फूलों से नहीं बल्कि पत्थरों से खेली जाती है होली, लहूलुहान हो जाते हैं लोग

रंगों का त्योहार होली यानी खुशियों का त्योहार ऐसे में लोग इसे अलग-अलग तरह से मनाते है। जब बात भारत की हो तो यहां अलग अलग जगह विभिन्न तरीकों से होली खेली जाती है। आपने बरसाना की लट्ठमार होली और मथुरा-वृंदावन की होली के बारे में तो सुना ही होगा लेकिन क्या आप ने पत्थरों की होली के बारें में सुना है। जी यहां, राजस्थान के डूंगरपुर के भीलूड़ा गांव की अनोखी परंपरा है जहां रंगो और फूलों की होली नहीं बल्कि लट्ठ और पत्थरों से होली खेली जाती है। यह परंपरा इतनी खतरनाक है कि लोग इसमें घायल तक हो जाते हैं, फिर भी आज तक इस परंपरा को निभाया जा रहा है।

अनोखी परंपरा: यहां रंग और फूलों से नहीं बल्कि पत्थरों से खेली जाती है होली, लहूलुहान हो जाते हैं लोग

डूंगरपुर के भीलूड़ा गांव में खेली जाती है खुनी होली

दरअसल यह अनोखी होली राजस्थान के डूंगरपुर के आदिवासी इलाके के भीलूड़ा गांव में खेली जाती है। भीलूड़ा गांव डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिले के बीच सागवाड़ा कस्बे के पास स्थित है। भीलूड़ा के अलावा, यह खतरनाक रिवाज रामगढ़ गांव में भी निभाया जाता है।

होली से पहले करते है पत्थरों को इकठ्ठा

जहां एक ओर होली से पहले सभी रंगों की और फूलों की खरीदारी करते है वहीं इस गांव में लोग होली से पहले पत्थरों को इकट्ठा करना शुरू कर देते है। यह खेल रात में ही होलिका दहन के बाद शुरू होता है और धुलंडी के दिन तक जारी रहता है। इस प्रथा में लोग एक ग्रुप बनाकर ढोल, कुंडी और चंग बजाकर लोक नृत्य भी करते है। इस परंपरा को यहां के लोग 'राड़' कहते है जिसे लड़ाई भी कहा जाता है।

अनोखी परंपरा: यहां रंग और फूलों से नहीं बल्कि पत्थरों से खेली जाती है होली, लहूलुहान हो जाते हैं लोग

होली में खेली जाती है राड़

इस ख़ास होली में लोगों का उत्साह देखने लायक होता है। ढोल की थाप पर नाचते और होली के गीत गाते हुए, आदिवासी बस्तियों के लोग पारंपरिक तरीके से 'राड़' का खेल खेलने के लिए रघुनाथ मंदिर के पास गर्ल्स स्कूल के खेल के मैदान में इकट्ठा होते हैं और हजारों लोग इस अनोखे खूनी खेल को देखने के लिए पहुंचते हैं। इस राड़ की होली से पहले लोग शुरू में गैर नृत्य करते हैं और एक बार जब यह नृत्य खत्‍म हो जाता है, तो वे 'राड़' बजाना शुरू कर देते हैं।

लहूलुहान हो जाते हैं लोग

बताया जाता जाता है कि यहां पत्थर से होली खेलने का रिवाज बहुत पुराना है। सालों से चली आ रही इस परंपरा के तहत लोग एक-दूसरे पर पत्थर फेंककर होली खेलते हैं। ढोल, चंग, कुंडी थाप पर नाचते हुए दो समूहों में युवा पिचकारी से पानी की बौछार करते हैं और एक-दूसरे पर जमकर पत्थर बरसाते हैं। हाथों में घोफन लिए, सुरक्षा के लिए ढाल लिए, पैरों में बंधे घुंघरुओं की झंकार के साथ वे इस तरह पत्थर बरसाते हैं कि दूसरी तरफ के लोग घायल हो जाते हैं और लहूलुहान हो जाते हैं।

सदियों पुरानी है परंपरा

इस गांव के लोगों का कहना है कि यह उनकी आपसी दुश्मनी से जुड़ी सदियों पुरानी परंपरा है, जो साल में केवल एक बार ही बुराइयों को जड़ से खत्म करती है, इसलिए इसे बंद नहीं किया जाना चाहिए। शैक्षिक अभियानों से यह प्रथा पूरी तरह बंद तो नहीं हुई है, लेकिन थोड़ी कम जरूर हो गई है।

इसलिए खेली जाती है राड़ की होली

डूंगरपुर जिले के भीलूड़ा गांव के स्थानीय लोगों के अनुसार यहाँ के राजा ने किसी पाटीदार व्यक्ति को होली के दिन मृत्युदंड दे दिया था। मृतक की पत्नी उसके शव के साथ ही आग में जलकर सती हो गई। उसने मरते मरते श्राप दिया कि अगर अब से होली पर खून नहीं बहेगा तो धरती पर बड़ी आपदा आ जाएगी। इसी कारण से यहाँ हर साल होली पर पत्थर मार होली मनाई जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल