न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'सैयारा' की धमाकेदार कमाई जारी, नौवें दिन रचा नया इतिहास – 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनी

सैयारा न केवल दो नए चेहरों के साथ आई है, बल्कि अपने अभिनय, संगीत और कहानी से दर्शकों को इतना प्रभावित कर रही है कि हर दिन इसके कलेक्शन में नया उछाल देखने को मिल रहा है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 27 Jul 2025 8:27:25

'सैयारा' की धमाकेदार कमाई जारी, नौवें दिन रचा नया इतिहास – 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनी

बॉलीवुड में कदम रखते ही अहान पांडे और अनीत पड्डा ने तहलका मचा दिया है। उनकी डेब्यू फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनकर आई है। इसने महज नौ दिनों में ही वो कर दिखाया है, जो दिग्गज सितारों की फिल्मों को करने में हफ्तों लग जाते हैं। सैयारा ने 200 करोड़ के क्लब में अपनी धमाकेदार एंट्री दर्ज करवा ली है, और साल 2025 की दूसरी सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

नौवें दिन की कमाई भी रही जबरदस्त

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज़ के नौवें दिन यानी दूसरे शनिवार को अनुमानित तौर पर 26.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि इस आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन यदि ये अनुमान सही साबित होता है तो फिल्म की कुल कमाई 217.25 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी।

सैयारा ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड

इस शानदार प्रदर्शन के साथ, सैयारा अब साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। 'छावा' 615.39 करोड़ की कमाई के साथ पहले पायदान पर काबिज है, जबकि सैयारा अब 217 करोड़ रुपये के आसपास पहुँच गई है। तीसरे स्थान पर हाउसफुल 5 है, जिसने 198.41 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद रेड 2 है, जिसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 179.30 करोड़ रहा, और फिर सितारे ज़मीन पर 165.39 करोड़ के आंकड़े के साथ पांचवें स्थान पर है।

ओपनिंग से ही रहा बेमिसाल प्रदर्शन

सैयारा ने अपने पहले ही दिन 21.5 करोड़ रुपये की धमाकेदार ओपनिंग करते हुए सबका ध्यान खींचा। दूसरे दिन इसका कलेक्शन बढ़कर 26 करोड़ तक पहुंच गया। तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 35.75 करोड़ की शानदार कमाई की। इसके बाद चौथे दिन 24 करोड़, पांचवें दिन 25 करोड़, छठे दिन 21 करोड़, और सातवें दिन 19 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने पहले हफ्ते में कुल 172.75 करोड़ रुपये का बेहतरीन व्यापार किया।

दूसरे हफ्ते की शुरुआत भी जोश में

फिल्म की रफ्तार दूसरे हफ्ते में भी थमी नहीं है। आठवें दिन सैयारा ने 18 करोड़ रुपये जुटाए और अब नौवें दिन के अनुमान के अनुसार 26.5 करोड़ जोड़कर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर और भी मजबूत हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी