न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाली तीज की शुभकामनाएं: इन भावपूर्ण संदेशों, शायरियों और कोट्स से दें प्यार भरी बधाई

हरियाली तीज के खास अवसर पर भेजें अपने प्रियजनों को खूबसूरत शायरी, भावपूर्ण कोट्स और पारंपरिक शुभकामनाएं। इस लेख में पाएं हरियाली तीज की बधाई के लिए चुनिंदा संदेश और व्रत की महत्ता की जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 27 Jul 2025 9:31:44

हरियाली तीज की शुभकामनाएं: इन भावपूर्ण संदेशों, शायरियों और कोट्स से दें प्यार भरी बधाई

हरियाली तीज नारी शक्ति, समर्पण और वैवाहिक प्रेम का सुंदर पर्व है। यह त्योहार देवी पार्वती और भगवान शिव के पवित्र मिलन की स्मृति में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पार्वती माता ने शिव जी को पति रूप में पाने के लिए वर्षों तक कठोर तप और भक्ति की थी। यह व्रत महिलाओं के लिए न केवल श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि वैवाहिक जीवन में सुख, समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना का अवसर भी है। इस दिन विवाहित महिलाएं सुबह स्नान करके पारंपरिक हरे वस्त्र पहनती हैं, अपने हाथों में सुंदर मेंहदी लगाती हैं, चूड़ियां पहनती हैं और लोकगीतों के साथ झूला झूलने की परंपरा निभाती हैं। संध्या के समय वे सोलह श्रृंगार करके शिव-पार्वती की पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं। अगर आप भी अपने प्रियजनों को हरियाली तीज की शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए कोट्स, शायरियां और संदेशों से अपनी भावना व्यक्त करें:

पारंपरिक शुभकामनाएं और भावपूर्ण संदेश

"शिव-पार्वती के चरणों में करूं मैं वंदन,
तुम्हारी सलामती की मांगूं मैं दुआ हर क्षण।
तेरी उम्र मेरी दुआओं से लंबी हो जाए,
हर दुख तुमसे कोसों दूर हो जाए।
हरियाली तीज की हार्दिक बधाई।"

"व्रत रखा है मैंने पूरे स्नेह और श्रद्धा के साथ,
तेरी लंबी उम्र हो — बस यही है मेरे दिल की बात।
हर जन्म में तेरा साथ मिले,
प्रेम हमारा कभी न कम हो — यही दुआ दिल से निकले।
हरियाली तीज की ढेरों शुभकामनाएं।"

"सजे हैं हाथ चूड़ियों से,
महके हैं पांव मेंहदी से,
माथे पे सिंदूर की लाली,
लगती हूं मैं दुल्हन जैसी प्यारी।
हरियाली तीज की दिल से बधाई।"

रोमांटिक और भावुक शायरी

"तेरी तस्वीर सी दिखे मुझे मेंहदी में,
तेरी हंसी सी लगे मुझे चांदनी में।
तेरा साथ कभी न छूटे इस जीवन में,
प्रेम बना रहे यूं ही हर जन्म में।
हरियाली तीज की मंगल कामनाएं।"

"सात जन्मों तक साथ निभाएं,
सुख-दुख में कदम से कदम मिलाएं।
हमेशा बना रहे विश्वास और प्यार,
हरियाली तीज पर मिले तुम्हारा साथ अपार।"

"चांद की रोशनी, सांसों की मिठास,
श्रद्धा और विश्वास का साथ।
पति की लंबी उम्र का व्रत है यह प्यारा,
हरियाली तीज आए हर साल दोबारा।
आपको और आपके परिवार को शुभकामनाएं।"

प्यार और समर्पण के कोट्स

"तेरे प्रेम ने मेरी जिंदगी को रंगीन बना दिया,
हरियाली तीज पर तेरे लिए रखा उपवास मैंने किया।
तेरी मुस्कान मेरी दुनिया है,
तेरा साथ मेरी तीज की पूजा है।
शुभ हरियाली तीज।"

"तेरी हर एक मुस्कान में बसती है मेरी खुशी,
तेरे बिना मेरी दुनिया है अधूरी सी।
तू साथ है तो हर दिन है खास,
हरियाली तीज पर बस तुझसे मिलने की आस।
शुभकामनाएं।"

"व्रत का ये दिन लाया है नई उमंगें,
तेरे साथ से महके जीवन की तरंगें।
हर तीज पर यूं ही सजती रहूं,
तेरे नाम की मेंहदी रचती रहूं।
हरियाली तीज की प्रेम भरी बधाई।"

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत