Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान ने लिखा, काश मैं ये बहुत पहले सुन लेता…, ‘फ्लाइंग बीस्ट’ ने BB 19 का हिस्सा बनने पर कही यह बात

सुपरस्टार सलमान खान (59) हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। कभी सिनेमाघरों में उनकी फिल्म रिलीज होती है तो कभी वे ‘बिग बॉस’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 27 Jul 2025 12:30:08

2 News : सलमान ने लिखा, काश मैं ये बहुत पहले सुन लेता…, ‘फ्लाइंग बीस्ट’ ने BB 19 का हिस्सा बनने पर कही यह बात

सुपरस्टार सलमान खान (59) हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। कभी सिनेमाघरों में उनकी फिल्म रिलीज होती है तो कभी वे ‘बिग बॉस’ को होस्ट कर टीवी की दुनिया में छा जाते हैं। इसके अलावा उनकी पर्सनल लाइफ भी उन्हें खबरों में रखती है। सलमान की पिछली फिल्म इसी साल मार्च में ईद पर रिलीज हुई ‘सिकंदर’ थी। सलमान और फैंस को फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, जो पूरी नहीं हुई। सलमान अब अपनी अगली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की तैयारियों में जुटे हुए हैं। वे जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करेंगे। सलमान ने बताया था कि उन्हें बहुत मुश्किल परिस्थितियों में शूटिंग करनी है।

फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है। सलमान इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव हैं। अब सलमान ने अपने एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने खुद की फोटो के साथ एक क्रिप्टिक कैप्शन लिखा जिसके बाद उन्हें चाहने वाले अलग-अलग तरह की अटकलें लगाने लगे। सलमान ने लिखा, “वर्तमान आपका भूतकाल बन जाता है, भूतकाल आपके भविष्य को पकड़ लेता है। वर्तमान एक गिफ्ट है, इसके साथ सही व्यवहार करें। बार-बार की गई गलतियां आदत बन जाती हैं और फिर आपका चरित्र।

किसी को दोष न दें, कोई भी आपको ऐसा कुछ नहीं करवा सकता जो आप नहीं करना चाहते। मेरे डैड ने अभी-अभी मुझसे यही कहा है। यह बिल्कुल सच है। काश मैं ये बहुत पहले सुन लेता। लेकिन अभी भी बहुत देर नहीं हुई है।” इस पोस्ट के कई मायने निकाले जा रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि भाईजान को अपनी गलतियों का एहसास हो गया है। वहीं, कुछ कह रहे हैं कि सलमान बदल रहे हैं। बता दें डायरेक्टर अपूर्व लखिया की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में सलमान कर्नल संतोष बाबू की भूमिका में नजर आएंगे, जिसका टीजर रिलीज हो चुका है। इसके अलावा सलमान के पास ‘किक 2’, ‘गंगा राम’ और ‘टाइगर वर्सेज पठान’ भी पाइपलाइन में हैं।

यूट्यूबर गौरव तनेजा ने कहा, मैं ऐसे शो का हिस्सा नहीं बनना चाहता जहां…

इन दिनों सलमान खान के लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। हर साल की तरह इस बार भी शो में शामिल होने के लिए कई सेलेब्रिटी और सोशल मीडिया स्टार्स के नाम सामने आ रहे हैं। फ्लाइंग बीस्ट के नाम से मशहूर यूट्यूबर गौरव तनेजा के भी शो में एंट्री लेने के चर्चे हैं। अब गौरव ने खुद स्थिति साफ कर दी है। गौरव ने अपने व्लॉग में BB 19 में शामिल होने की खबरों को नकार दिया। उन्होंने कहा कि मैं नहीं जा रहा बिग बॉस 19. लोगों ने परेशान कर दिया है।

कोई PR पेज है, उसने मेरी फोटो डाल दी कि मैं जा रहा हूं और भी 3-4 लोगों की फोटो लगा दी। ‘बिग बॉस’ ने मुझे पहली बार कोविड-19 से पहले संपर्क किया था, जब मैं फिटमसल टीवी कर रहा था। इसके बाद उन्होंने रितु और मुझसे फिर से संपर्क किया, जब उनका कपल्स स्पेशल सीजन था। मैंने उन्हें बताया कि मैं उस समय व्यस्त था। आप मुझे इस सीजन में शो में नहीं देख पाएंगे। हालांकि पिछले 5 सालों में मैंने निर्माताओं के साथ कई मीटिंग की, लेकिन हमारे बीच बात नहीं बन पाई। मेरा रूटीन काफी बिजी है और मुझे नहीं लगता कि मैं शो में इसका पालन कर पाऊंगा।

मैं ऐसे शो का हिस्सा नहीं बनना चाहता, जहां एडिटिंग मेरे कंट्रोल में न हो, जहां कोई और आपकी इमेज तय करे। मैं अपनी लाइफ में ऐसा जोखिम नहीं उठाना चाहता। अगर आप मुझे कभी ऐसे किसी शो में पाएं, जहां मैंने अपनी इमेज और रेपुटेशन को दांव पर लगाया हो, तो जान लें कि मुझे बहुत अच्छा भुगतान किया गया है। मैं वास्तव में ऐसे शो का हिस्सा नहीं बनना चाहता, लेकिन अगर कोई अच्छा ऑफर देता है, तो शायद मैं दोबारा सोचूंगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका