न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महिला टीचर को छात्रा से इस कदर हुआ प्यार, शादी के लिए बदल डाला अपना जेंडर

राजस्थान के भरतपुर से जहां एक फिजिकल टीचर को अपनी स्टूडेंट से प्यार हो गया और शादी करने के लिए वह मीरा कुंतल से आरव कुंतल बन गई। यह शादी 4 नवंबर को रीति रिवाज से संपन्न हुई है और दोनों ही परिवारों की इच्छा से हुई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Nov 2022 5:35:49

महिला टीचर को छात्रा से इस कदर हुआ प्यार, शादी के लिए बदल डाला अपना जेंडर

प्यार एक अनोखा अहसास होता हैं जो कब और किससे हो जाए कहा नहीं जा सकता हैं। इंसान जब प्यार में पड़ता हैं, तो सामने वाले की कमियां देखना भूल जाता हैं और इन कमियों को दूर करने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाता हैं। इसका एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं राजस्थान के भरतपुर से जहां एक फिजिकल टीचर को अपनी स्टूडेंट से प्यार हो गया और शादी करने के लिए वह मीरा कुंतल से आरव कुंतल बन गई। यह शादी 4 नवंबर को रीति रिवाज से संपन्न हुई है और दोनों ही परिवारों की इच्छा से हुई। जेंडर चेंज करवाकर मीरा से आरव बने दूल्हा ने बताया कि वह सरकारी स्कूल में शारीरिक शिक्षक है। उसी गांव की स्टूडेंट कल्पना खेलने में अच्छी थी। इसी दौरान हम दोनों के बीच प्यार हो गया था। वह लड़की के रूप में पैदा हुई, मगर उसे लगता था कि वह लड़की ना होकर लड़का है, इसलिए जेंडर चेंज करा लिया और अपने स्टूडेंट कल्पना के साथ 2 दिन पहले शादी कर ली। फिलहाल शादी के बाद दोनों के परिवार खुश हैं।

इस मामले को डीग, भरतपुर का बताया जा रहा है। यहाँ के राजकीय माध्यमिक विद्यालय नगला मोती में शिक्षक मीरा कुंतल जेंडर चेंज कराने के बाद अब आरव कुंतल (लडका) बन गया है। जी हाँ और समाज में अब लोग इसे आरव कुंतल के नाम से ही जानते हैं। आपको बता दें कि आरव कुंतल डीग के बडेसरा गांव का रहने वाले हैं। इस मामले में आरव के पिता वीरी सिंह ने बताया कि मीरा उसकी चार बेटियों में सबसे छोटी बेटी थी, जो अब आरव बन गया। आरव को अब बहने बतौर भाई राखी बांधती हैं और भांजे मामा कहकर बुलाते हैं। जी दरअसल, आरव बचपन से जेंडर के रूप में लड़की था, लेकिन हाव-भाव लड़कों जैसा था। ऐसे में उसे अपना मूल जेंडर अटपटा सा लगता था।

चिकित्सकों की राय में इसे डिस्फोरिया कहा जाता है। वहीं उसके बाद मीरा ने साल 2019 में अपने माता-पिता को साथ लेकर जेंडर चेंज कराने का निर्णय लिया। वहीं 25 दिसंबर 2019 से दिल्ली के ओलवेक हॉस्पीटल में जेंडर चेंज की सर्जरी प्रक्रिया शुरू हुई जो साल 2021 तक चली। 3 साल के दरमियान कल्पना के कोच रहे आरव को कल्पना द्वारा की गई देखभाल ने उसका दिल जीत लिया और इस दौरान दोनों एक-दूसरे के नजदीक आ गए। उसके बाद 4 नवंबर 2022 को कल्पना और आरव के परिवारों की सहमति से डीग के एक मैरिज गार्डन में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज के साथ दोनों परिणय सूत्र में बंध गए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?