न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कस्टम डिपार्टमेंट को मिले इस महिला के पास से 220 करोड़ रूपये कैश, आखिर हैं कौन ये? आइये जानें

एक महिला के पास से 2.2 अरब रुपये से ज्यादा कीमत का कैश मिला हैं अर्थात 220 करोड़ रूपये की नकदी। सोचकर ही एक बार तो चक्कर आने लगते हैं कि कोई कैसे इतना कैश लेकर घूम सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 25 Mar 2022 8:31:49

कस्टम डिपार्टमेंट को मिले इस महिला के पास से 220 करोड़ रूपये कैश, आखिर हैं कौन ये? आइये जानें

आज के समय में किसी के पास नकद पैसा मिलना बहुत मुश्किल हैं। कई लोग तो अपने हजार से ऊपर रूपये का खर्चा भी ऑनलाइन ही देते हैं क्योंकि वे इतना कैश कैरी नहीं करते हैं। हांलाकि कुछ बिज़नेस करने वाले लोग होते हैं जो बड़ी मात्रा में कैश रखते हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसा मामला बताने जा रहे हैं जिसमें एक महिला के पास से 2.2 अरब रुपये से ज्यादा कीमत का कैश मिला हैं अर्थात 220 करोड़ रूपये की नकदी। सोचकर ही एक बार तो चक्कर आने लगते हैं कि कोई कैसे इतना कैश लेकर घूम सकता हैं। यह मामला हैं हंगरी के रिफ्यूजी बॉर्डर का जहां यूक्रेन के एक बड़े टाइकून और राजनेता की पत्नी को हंगरी के कस्टम डिपार्टमेंट ने 2.2 अरब रुपये से ज्यादा कैश (अमेरिकी डॉलर और यूरो के नोट) के साथ पकड़ा हैं वो भी ऐसे हालात में जब रूस-यूक्रेन के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई हैं। इस मामले में यूक्रेन के ट्रांसकारपैथियन क्षेत्र के बॉर्डर पर तैनात गार्ड्स पर भी कार्रवाई की बात कही जा रही है। इनपर भी ये आरोप है कि इन्होने घूस लेकर पैसों को देश से बाहर जाने में उनकी मदद की है।

दरअसल, ये पैसे विवादों में रहने वाले यूक्रेन के पूर्व सांसद इगोर कोटवित्स्की की पत्नी अनास्तासिया कोटवित्स्का के सामान में मिले हैं। ऐसे में इसका फोटो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं यूक्रेन की स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स की मानें, तो पूर्व सांसद की पत्नी के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज किया गया है। कोटवित्स्की एक समय में यूक्रेन के सबसे अमीर सांसद थे। वहीं, कोटवित्स्की ने अपनी पत्नी के सूटकेस में 2.2 अरब रुपये मिलने की बात को गलत करार दिया है। उनका कहना है कि उनकी पत्नी मां बनने वाली है। इसी वजह से वो देश छोड़कर जा रही थी। कोटवित्स्की ने सोशल मीडिया के जरिए ये बात कही है कि- मेरे सभी पैसे यूक्रेन के बैंकों में जमा हैं और वहां से कुछ भी नहीं निकाला गया है। वहीं इसके बाद से उनका सोशल मीडिया अकाउंट भी बंद है। अब तक इस मामले पर अनास्तासिया की तरफ से कोई सफाई सामने नहीं आई है। रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान अनास्तासिया हंगरी के दो शख्स और अपनी मां के साथ सफर कर रही थीं।

एक अखबार के मुताबिक, अनास्तासिया पर ये आरोप है कि उन्होंने यूक्रेन के विलोक चेक प्वाइंट पर अपने साथ मौजूद पैसों के बारे में नहीं बताया था, लेकिन हंगरी के कस्टम अधिकारियों को उनके पास से अरबों की कीमत के नोट मिले। रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि कोटवित्स्की अपने सहयोगियों के जरिए यूक्रेन के न्यूक्लियर व यूरेनियम के खदानों को कंट्रोल करते हैं। हालांकि, इसके एक हिस्से पर अब रूस ने कब्जा कर लिया है। दरअसल, कोटवित्स्की के मामले को कीव के बिजनसमैन सेयार खुशुतोव ने ही उजागर किया है। उनका कहना है कि कस्टम अधिकारी घूस लेकर पैसों को देश से बाहर ले जाने की अनुमति दे देते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती