न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Texas के समुद्री तट पर बहकर आ रही हैं डरावनी गुड़ियां!

अमेरिका के टेक्सास (Texas) में पिछले दो सालों से बेहद रहस्यमयी गुड़ियां समुद्री तटों पर बहकर आ रही हैं। यह गुड़ियां कहां से आ रही हैं, इसपर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मिशन-अरानास रिजर्व (Mission-Aransas Reserve) के शोधकर्ताओं को 64 किलोमीटर तक फैले समुद्र तट पर अब तक दर्जनों गुड़ियां मिल चुकी हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 04 May 2022 9:59:03

Texas के समुद्री तट पर बहकर आ रही हैं डरावनी गुड़ियां!

अमेरिका के टेक्सास (Texas) में पिछले दो सालों से बेहद रहस्यमयी गुड़ियां समुद्री तटों पर बहकर आ रही हैं। यह गुड़ियां कहां से आ रही हैं, इसपर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मिशन-अरानास रिजर्व (Mission-Aransas Reserve) के शोधकर्ताओं को 64 किलोमीटर तक फैले समुद्र तट पर अब तक दर्जनों गुड़ियां मिल चुकी हैं। शोधकर्ताओं की टीम के एक सदस्य ने, Mission-Aransas Reserve के फेसबुक पेज पर वीडियो में कहा, 'यह गुड़ियां खौफनाक लगती हैं। मुझे पता है कि आप में से कुछ अजीबोगरीब लोगों को ये डरावनी गुड़ियां पसंद आएंगी। इनकी आंख से अजीब बार्नेकल्स (Barnacles) निकल रहे हैं, शायद हम इंटरनेट पर इन्हें बेच दें।' पता चला है कि इस तरह की डरावनी डॉल्स का भी एक बाजार है। समुद्र तट पर मिली इन डॉल्स को सालाना फंडरेज़िंग ऑक्शन (Fundraising Auction) में बेच दिया जाएगा।

बता दे, बार्नेकल्स एक तरह के आर्थ्रोपोड (Arthropod) होते हैं, जो समुद्र में रहते हैं। हालाकि, कुछ गुड़ियों पर फजी शैवाल (Fuzzy Algae) की परत भी चढ़ी हुई दिखी है।

creapy dolls,america,texas beach

मिशन अरन्सास रिजर्व के निदेशक जेस टनेल (Jace Tunnell) का कहना है कि जिन डॉल्स के बाल नहीं हैं, वे सबसे ज़्यादा अजीब दिखती हैं। हालांकि, हम यहां वैज्ञानिक कार्य ही कर रहे हैं, लेकिन ये डॉल्स हमारे लिए पर्क हैं। कुछ गुड़ियों की आखें खौफनाक हैं, कुछ गंजी हैं और एक बार तो एक सेक्स डॉल का सिर भी मिला था, जो करीब 35 डॉलर में बेचा गया था। समुद्री सामान इकट्ठा करने वालों के लिए तो यह खजाना है। लेकिन सवाल यह उठता है कि ये गुड़ियां आखिर आती कहां से हैं?

समुद्र से निकलने वाली गुड़ियों का यह मामला बेहद अनोखा है। इससे यह भी पता चलता है कि टेक्सास कोस्टल बैंड के साथ-साथ, समुद्री तटों पर समुद्र के कचरे ने घर करना शुरू कर दिया है। यूनाइटेड प्रेस इंटरनेशनल (United Press International) की रिपोर्ट के मुताबिक, शोध में पाया गया है कि यहां के समुद्र तटों पर, फ्लोरिडा और मिसिसिपी के तटों पर आने वाले समुद्री कचरे की मात्रा से 10 गुना ज्यादा कचरा आता है।

creapy dolls,america,texas beach

आपको बता दे, इस तरह का एक मामला पहले भी सामने आ चुका है। 1992 में, प्रशांत क्षेत्र में आए एक तूफान ने 28,800 बाथ टॉयज़ की पूरी खेप को बहा दिया था। ये खिलौने अभी भी दुनिया भर के समुद्र तटों पर पाए जा रहे हैं। समुद्र जैसे कठोर वातावरण में रहने पर भी, इन खिलौनों की प्लास्टिक बेहद मजबूत दिखती है। इस बात से यह अंदाजा लगाया जा सकता है प्लास्टिक का कचरा कितना खतरनाक होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती