न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रेगनेंसी के नाम पर ताना मारना बॉस को पड़ा भारी, देना पड़ा 38 लाख रुपये का मुआवज़ा!

एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं ब्रिटेन से जहां प्रेगनेंसी के नाम पर ताना मारना बॉस को भारी पड़ गया और उसे 38 लाख रुपये का मुआवज़ा देना पड़ गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 25 Mar 2022 8:53:05

प्रेगनेंसी के नाम पर ताना मारना बॉस को पड़ा भारी, देना पड़ा 38 लाख रुपये का मुआवज़ा!

प्रेगनेंसी के समय महिलाओं को अच्छे से ट्रीट करना चाहिए और उनकी मदद करनी चाहिए। लेकिन कई बार ऑफिस या वर्कप्लेस पर प्रेगनेंसी के दौरान वर्किंग महिलाओं को भेदभाव का सामना करना पड़ता हैं जो समाज की नीचे दर्जे की सोच को पेश करती हैं। इससे जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं ब्रिटेन से जहां प्रेगनेंसी के नाम पर ताना मारना बॉस को भारी पड़ गया और उसे 38 लाख रुपये का मुआवज़ा देना पड़ गया। इस मामले में महिला को सहकर्मी और बॉस से ताने मिलने के साथ ही डिमोट कर दिया गया था तो उसने कोर्ट की ओर रूख किया। घटना चेशायर के गेलैटो कैफे की है, जहां एबी नाम की महिला काम करती थी। प्रेगनेंसी के छठें महीने में जब उसे झुककर आइसक्रीम निकालने और कार्टन हटाने में दिक्कत होने लगी तो वर्कप्लेस पर उसे पुरुष कर्मचारी ताना मारने लगे।

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक बेकरी एंड आइसक्रीम की दुकान पर काम करने वाली महिला ने झुककर केक उठाने से मना किया तो साथी कर्मचारी ने अपनी पत्नी की प्रेगनेंसी का हवाला देते हुए कहा कि वो उसे इस हालत में काम नहीं करने देता। एबी ने इस बात की शिकायत अपने बॉस फैसल मोहम्मद की तो उसे समाधान मिलने के बजाय सामने से ताना मिला। महिला के बॉस ने कहा- ‘अगर वो ऐसे काम नहीं कर सकती तो उसे दूसरी जॉब देख लेनी चाहिए क्योंकि उसे इसी काम के पैसे मिलते हैं’। इतना ही नहीं महिला को डिमोट कर दिया गया और उसे भेदभाव का सामना करना पड़ा।

एबी ने जब इस मामले को कोर्ट तक पहुंचाया तो कोर्ट ने इस दलील को माना कि उसकी नौकरी में बच्चे को नुकसान पहुंचने का खतरा था। महिला को अपनी परफॉर्मेंस के आधार पर 4 महीने में ही प्रमोशन मिल गया था लेकिन प्रेगनेंसी की वजह से उसके साथ भेदभाव होने लगा। उसकी सैलरी भी कम की गई और डिमोट भी किया गया। आखिरकार जब मामला कोर्ट में पहुंचा तो कोर्ट ने कंपनी को उसे £38,677.27 यानि 38 लाख रुपये से भी ज्यादा रकम मुआवज़े के तौर पर देने के लिए कहा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती