न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, बस पलटी, 30 से ज़्यादा यात्री घायल

मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बस पलट गई, जिसमें करीब 30 यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य का इलाज CHC छौली में चल रहा है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 19 Jul 2025 11:25:18

यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, बस पलटी, 30 से ज़्यादा यात्री घायल

मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार तड़के दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। माइलस्टोन 131 के पास नोएडा से आगरा की ओर जा रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे चीख-पुकार मच गई और तकरीबन 30 लोग घायल हो गए। यह बस दिल्ली से मध्य प्रदेश के भिंड के लिए रवाना हुई थी और इसमें करीब 60 से 65 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल थे।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और टोल टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इस हादसे में सुंदरपुर, मुरैना निवासी देवी पत्नी अहिवरन सिंह, दुर्गेश पुत्र अहिवरन, चेतना पुत्री राम लक्ष्मण (नई दिल्ली), पूजा पुत्री राम लक्ष्मण, राजाराम पुत्र बद्री प्रसाद, पीहू पुत्री बंटी, अक्षय बघेल पुत्र रूप सिंह (सिपोई, म.प्र.), आकाश पुत्र मोहनश्याम (छतरपुर), सुनील पुत्र चगेंश, श्रीचन्द्र पुत्र रामदयाल, आकाश पुत्र नरेन्द्र (भिंड), धर्मेन्द्र पुत्र जयकिशन (छतरपुर), रूबी पुत्र बिल्लियां, धनपत पुत्र रामजीलाल (मुरैना), दयाराम पुत्र सेवाराम (दिल्ली), मानसिंह पुत्र दयाराम, जुगलकिशोर पुत्र दयाराम, लक्ष्मीनारायण पुत्र रामविलास (मुरैना), संजय शर्मा पुत्र रमेश (वामोर कला), सुशील पुत्र महावीर, दीपक शर्मा पुत्र मोहनश्याम (सिपोई), चन्द्रशेखर पुत्र दीनदयाल (झांसी), मनीष चौवे पुत्र रामनरायन (छतरपुर), प्रीतमलाल पुत्र रामप्रकाश (रायपुर), पुष्पेन्द्र पुत्र प्रेमनरायण (राजा नगर) जैसे कई लोग घायल हो गए।

इस दर्दनाक हादसे में दीपक शर्मा, प्रीतमलाल, चन्द्रशेखर, पुष्पेन्द्र, रूबी, श्रीचन्द्र अनुरागी, संजय शर्मा, मनीष चौवे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल, मथुरा रेफर किया गया है। जबकि बाकी घायल यात्रियों का प्राथमिक उपचार छौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में चल रहा है।

कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक सहायता देने के बाद अन्य साधनों के जरिए उनके गंतव्य तक रवाना कर दिया गया। इस घटना ने सभी यात्रियों को झकझोर कर रख दिया और लोगों में डर का माहौल बन गया। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल