न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'सोनम ने सरेंडर नहीं किया, पुलिस ने पकड़ा' – राजा रघुवंशी हत्याकांड में भाई विपिन ने तोड़ी चुप्पी, लगाए कई बड़े आरोप

मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को गाजीपुर के ढाबे से पुलिस ने गिरफ्तार किया। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि सोनम ने सरेंडर नहीं किया, बल्कि पुलिस को सूचना दी गई थी। मामले में तीन और आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है। परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 09 Jun 2025 1:12:38

'सोनम ने सरेंडर नहीं किया, पुलिस ने पकड़ा' – राजा रघुवंशी हत्याकांड में भाई विपिन ने तोड़ी चुप्पी, लगाए कई बड़े आरोप

मध्य प्रदेश के चर्चित और रहस्यमय बन चुके राजा रघुवंशी मर्डर केस में एक बड़ा मोड़ सामने आया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया है। राजा की लाश मेघालय के पर्यटन स्थल शिलॉन्ग में एक गहरी खाई से मिली थी। इस मामले में मेघालय पुलिस का दावा है कि राजा मर्डर केस की मुख्य मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि खुद उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी है। लेकिन, इस पुलिस दावे पर अब खुद राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विपिन रघुवंशी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मेघालय के डीजीपी कह रहे हैं कि सोनम हत्यारिन है, लेकिन अभी तक उससे ठीक से पूछताछ भी नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया और मीडिया में अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि सोनम ने आत्मसमर्पण (सरेंडर) किया, लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है। दरअसल, हमने खुद पुलिस को सूचना दी थी और उसके बाद ही गाजीपुर पुलिस ने ढाबे से उसे हिरासत में लिया।

सोनम की गिरफ्तारी गाजीपुर के एक हाईवे ढाबे से हुई, जहां वह देर रात अकेली पहुंची थी। ढाबे वाले ने बताया कि सोनम घबराई हुई थी, उसने उनसे मोबाइल फोन मांगा और घर पर अपने भाई गोविंद को कॉल किया। इसके बाद गोविंद और अन्य परिवार वालों को उसके लोकेशन की जानकारी मिली। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने विस्तार से बताया कि "कल सोनम ने गोविंद को फोन करके कहा कि मैं बिट्टी बोल रही हूं भइया। गोविंद ने पहले उसका चेहरा दिखाने को कहा, तब सोनम ने गाजीपुर से वीडियो कॉल किया।"

विपिन ने स्पष्ट किया कि सोनम ने कोई औपचारिक सरेंडर नहीं किया। जब वीडियो कॉल पर कन्फर्म हुआ कि वह सोनम ही है, तो हमने यूपी पुलिस को इसकी सूचना दी और फिर पुलिस वहां पहुंची और उसे अपने साथ ले गई। वह वहीं चुपचाप बैठी रही, उसने आत्मसमर्पण जैसी कोई प्रक्रिया नहीं अपनाई। जो लोग यह अफवाह फैला रहे हैं कि उसने खुद सरेंडर किया, वे लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

राजा के भाई ने यह भी जानकारी दी कि इस मामले में सोनम के अलावा तीन अन्य संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। विपिन का कहना है कि इन सभी आरोपियों को सोनम के आमने-सामने लाया जाना जरूरी है। जब तक वे आरोपी सोनम के सामने आकर हत्या के संबंध में कुछ नहीं कहते, तब तक हम सोनम को दोषी नहीं मान सकते।

उन्होंने कहा, “शादी के बाद राजा और सोनम के बीच किसी तरह का विवाद नहीं था। दोनों अच्छे से रह रहे थे और यह पूरी तरह से अरेंज मैरिज थी। चार महीने पहले ही दोनों की मुलाकात हुई थी और 11 मई को उन्होंने विवाह किया था।”

विपिन ने आगे बताया कि “राजा की किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी। वह बेहद सरल और शांत स्वभाव का इंसान था। हम इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हैं ताकि निष्पक्षता के साथ सच्चाई सामने आ सके। हम खुद सोनम से मिलकर जानना चाहते हैं कि आखिर शिलॉन्ग में उनके साथ क्या हुआ। अगर वह दोषी पाई जाती है, तो उसे कठोरतम सजा मिलनी चाहिए।”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा