न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिरोही में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रेलरों की टक्कर के बाद लगी आग, ड्राइवर और खलासी जिंदा जले

राजस्थान के सिरोही जिले के स्वरूपगंज में दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में ड्राइवर और खलासी जिंदा जल गए, जबकि दूसरे ट्रेलर के दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 13 Mar 2026 9:05:50

सिरोही में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रेलरों की टक्कर के बाद लगी आग, ड्राइवर और खलासी जिंदा जले

राजस्थान के सिरोही जिले में गुरुवार (12 मार्च) को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। स्वरूपगंज इलाके में आमने-सामने आ रहे दो ट्रेलरों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई, जिससे एक ट्रेलर में सवार चालक और खलासी आग की लपटों में फंसकर जिंदा जल गए। वहीं दूसरे ट्रेलर में मौजूद ड्राइवर और खलासी को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे उनकी जान बच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह एक ट्रेलर का अचानक टायर फटना बताया जा रहा है। टायर फटते ही वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रेलर बेकाबू होकर सामने से आ रहे दूसरे ट्रेलर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रेलरों में तुरंत आग भड़क उठी और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया।

दूर-दूर तक दिखाई दी आग की लपटें

हादसे के बाद उठती आग की लपटें और काले धुएं का गुबार काफी दूर से दिखाई देने लगा। यह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ट्रेलर में मौजूद चालक और खलासी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया और वे आग की चपेट में आ गए। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए दूसरे ट्रेलर के ड्राइवर और खलासी को बाहर निकाल लिया।

मौके पर पहुंची पुलिस, कुछ देर बाधित रहा यातायात

घटना की सूचना मिलते ही स्वरूपगंज थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने आग बुझाने और हालात को नियंत्रित करने के साथ-साथ यातायात को भी संभाला। हादसे के बाद कुछ समय तक इस मार्ग पर ट्रैफिक प्रभावित रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा

'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता

BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं

खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग

मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात

'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल

शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू

महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला

बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च

कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे

Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?