न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रात को ज्यादा खा लिया हो तो सुबह उठते ही अपनाएं ये टिप्स, पेट रहेगा हल्का और गैस-एसिडिटी होगी दूर

रात को ज्यादा खाने के बाद सुबह पेट भारी और गैस-एसिडिटी की समस्या हो तो अपनाएं ये आसान टिप्स। नींबू पानी, छाछ, चिया सीड्स, फल-सलाद और खूब पानी पीकर पेट को हल्का और पाचन सही रखें।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 13 Mar 2026 8:44:49

रात को ज्यादा खा लिया हो तो सुबह उठते ही अपनाएं ये टिप्स, पेट रहेगा हल्का और गैस-एसिडिटी होगी दूर

पार्टी, रात के खाने या देर तक खाने-पीने के कारण कई बार सुबह पेट भारी महसूस होता है। पेट में बदहजमी, गैस और एसिडिटी होने लगती है। यदि आप भी ऐसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो अगले दिन सुबह कुछ आसान उपाय अपनाकर अपने पेट को हल्का और आरामदायक बनाया जा सकता है। ये छोटे कदम दिनभर ऊर्जा बनाए रखने और पाचन सुधारने में मदद करेंगे।

रात ज्यादा खाने के बाद सुबह क्या करें

देर रात ज्यादा खाने से सुबह तक खाना पेट में भारी महसूस होता है और पचने में समय लगता है। ऐसे में शरीर को हल्का करने और पाचन सुधारने के लिए सुबह तुरंत डिटॉक्स शुरू करें।

1. नींबू पानी से शुरू करें

ओवरईटिंग के बाद सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पिएं। यह शरीर को डिटॉक्स करता है और पाचन को बेहतर बनाता है। अगर नींबू पानी सूट नहीं करता, तो हर्बल टी या हल्की ग्रीन टी पी सकते हैं। गुनगुना पानी भी काफी है।

2. नाश्ते में चिया सीड्स और फल

तेल-मसाले वाला खाना खाने के बाद पेट को आराम देने के लिए थोड़ी देर भूखा रहें। इसके बाद नाश्ते में भीगे हुए चिया सीड्स और फलों का सेवन करें। विशेषकर सेब को खाली पेट खाना फायदेमंद होता है। इससे पेट में जमा खाना धीरे-धीरे पचने लगता है।

3. छाछ का सेवन करें

नाश्ते के बाद पेट को और हल्का करने के लिए छाछ पीएं। इसमें काला नमक, जीरा और पुदीना डालें। यह पेट को ठंडक देता है, गैस और एसिडिटी कम करता है और पेट हल्का महसूस होता है।

4. दिनभर खूब पानी पिएं

ओवरईटिंग के बाद अगले दिन पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। पानी शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालता है, पेट साफ करता है और एसिडिटी को नियंत्रित रखता है। कोशिश करें कि दिनभर कम से कम 3 लीटर पानी पिएं।

5. फल और सलाद का सेवन बढ़ाएं

अधिक खाने के बाद पेट को आराम देने के लिए अगले दिन सलाद और ताजे फलों का सेवन ज्यादा करें। फाइबर युक्त सलाद पाचन में मदद करता है और पेट को हल्का बनाता है। फल और सलाद खाने से पेट में ताजगी और हल्कापन महसूस होगा।

इन आसान उपायों को अपनाकर आप रात में ज्यादा खाने के बाद भी अगले दिन पेट हल्का और आरामदायक रख सकते हैं। इसके अलावा, हल्का खाना और पर्याप्त पानी पीने की आदत रखने से पाचन संबंधी समस्याएं कम होती हैं और दिनभर ऊर्जा बनी रहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत