न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सोते समय हाथ सुन्न होना: कारण, बचाव और फटाफट समाधान

सोते समय हाथ सुन्न होना आम समस्या है। जानें इसके कारण, गलत पोज़िशन से बचाव और फटाफट सुधारने के आसान उपाय। बार-बार समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लें।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 13 Mar 2026 8:40:50

सोते समय हाथ सुन्न होना: कारण, बचाव और फटाफट समाधान

क्या आपने कभी ऐसा महसूस किया है कि रात में नींद खुलते ही हाथ पूरी तरह सुन्न हो गया है, जैसे उसमें कोई संवेदना ही नहीं है? यह कोई दुर्लभ समस्या नहीं है। रिसर्च के अनुसार, लगभग एक-तिहाई वयस्क हफ्ते में कम से कम एक बार सोते समय हाथ, कलाई या बांह में सुन्नपन और झनझनाहट का अनुभव करते हैं। मेडिकल भाषा में इसे नॉक्टर्नल पैरास्थीसिया कहा जाता है। ज्यादातर मामलों में यह गंभीर नहीं होती, लेकिन यदि यह बार-बार हो या उठने के बाद भी लंबे समय तक बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह लेना ज़रूरी हो सकता है।

क्यों होती है सोते समय हाथ सुन्न होने की समस्या?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, सोते समय हाथ सुन्न होने का सबसे आम कारण नसों पर दबाव पड़ना है। जब नसें दब जाती हैं या ब्लड फ्लो कुछ समय के लिए कम हो जाता है, तो हाथ में झनझनाहट या पिन्स एंड नीडल्स जैसा अहसास होने लगता है। यह शरीर का संकेत है कि किसी हिस्से पर दबाव है और उसे सही स्थिति में लाने की जरूरत है।

गलत सोने की पोजीशन भी है जिम्मेदार

कई बार नींद में हाथ सुन्न होने का कारण गलत पोजीशन होती है। उदाहरण के लिए:

- कलाई को मोड़कर सोना

- हाथ को सिर के नीचे रखना

- बांह के बल सिर टिकाकर सोना

- शरीर का वजन हाथ पर आ जाना

- इसके अलावा, तकिए की गलत ऊंचाई या गर्दन और रीढ़ की असमान स्थिति भी ब्लड फ्लो प्रभावित कर सकती है। इससे हाथ सुन्न महसूस होने लगता है।

और कौन-से कारण हो सकते हैं?

कभी-कभी हाथों का सुन्न होना नसों की अन्य समस्याओं का संकेत भी हो सकता है, जैसे:

- पेरिफेरल न्यूरोपैथी: नसें सही तरीके से काम नहीं करतीं, जिससे हाथ-पैर सुन्न या जलन महसूस होते हैं।

- डायबिटीज, विटामिन की कमी, इंफेक्शन, कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट या अत्यधिक शराब का सेवन।

हाथ सुन्न होने पर तुरंत क्या करें?

- पोजीशन बदलें: हाथ और शरीर को हल्का हिलाएं।

- उंगलियों को स्ट्रेच करें: धीरे-धीरे उंगलियों को स्ट्रेच करने से ब्लड फ्लो बढ़ता है।

- हल्की मालिश करें या हाथों को गुनगुने पानी में रखें , इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और झनझनाहट कम होती है।

हालांकि, यदि यह समस्या बार-बार हो रही हो, दर्द या कमजोरी महसूस हो रही हो, तो डॉक्टर से जांच करवाना आवश्यक है।

सोते समय हाथ सुन्न होना आम है, लेकिन सही पोजीशन और हल्की स्ट्रेचिंग से इसे तुरंत ठीक किया जा सकता है। अपने नींद के दौरान हाथ और कलाई की स्थिति पर ध्यान देकर आप इस परेशानी से बच सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?